Home » ताजा खबरें » सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

सोलन : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह 5.30 बजे युवक ने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। मृतक युवक वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक कालका से शिमला जा रही ट्रेन में उत्तर प्रदेश का 25 वर्षीय युवक अपने भाई- भाभी व 3 बच्चों के साथ सफर कर रहा था। परिवार शिमला घूमने जा है था। इसी दौरान राकेश चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था। अचानक युवक का पैर फिसल गया और रेलवे पुल से तकरीबन 20-25 फीट नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसा कुमारहट्टी-बड़ोग टनल के समीप पेश आया। गिरने के कारण युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है। घायल अवस्था में युवक को सोलन रेलवे स्टेशन लाया गया। जहां से युवक को एंबुलेंस की मदद से युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]