Home » Uncategorized » Himachal Pradesh Budget Live: एक हजार अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल भर्ती होंगे, इनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा

Himachal Pradesh Budget Live: एक हजार अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल भर्ती होंगे, इनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानभा के सत्र के दौरान सीएम सुक्खू शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे. केंद्र की तरफ से रैवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने के बाद अब प्रदेश भर की नजरें आज बजट पर हैं. उधर, बजट से पहले भाजपा ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. सदन के अंदन बजट पेश करने के आधे घंटे में ही दो बार सीएम सुक्खू को भाषण रोकना पड़ा. भाजपा सदन से बाहर जाने के बाद फिर से लौट आई है. फिलहाल, आपतिजनक शब्द को कार्यवाही से हटा दिया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू की. सीएम ने बजट में एक हजार अतिरिक्त पुलिस कॉस्टेंबलों की भर्ती का ऐलान किया. साथ ही अति गरीब महिलाओं को 1500 रुपये तीसरे चरण में जारी करने की बात कही. सीएम ने कहा कि 300 बिजली यूनिट भी अति गरीब महिलाओं को दी जाएंगी. सीएम सुक्खू अगले एक साल की वित्तीय योजनाओं का खाका प्रदेश के सामने रखेंगे. आर्थिक संकट के बीच जूझ रहे प्रदेश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. इससे पहले, शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का आर्थिक सर्वे पेश किया गया था, जिसमें सामने आया था कि हिमाचल प्रदेश में लोगों की प्रति व्यक्ति आय में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है और हिमाचल के बजट का दायरा 6 हजार करोड़ बढ़ा है. बजट पेश होने से पहले विपक्ष ने प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया. और विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने वर्ष 2025-26 के लिए 40,461 करोड़ 95 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया था. हालांकि, विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए थे. अनुपूरक बजट में 36,374 करोड़  61 लाख रुपये राज्य योजनाओं के लिए और 4,087 करोड़ रुपये केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं. राज्य योजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा 26,194.95 करोड़ रुपये वेतन, पेंशन और ओवरड्राफ्ट जैसी देनदारियों के लिए रखा गया था. जयरा ठाकुर ने कहा था कि यह बजट का 70 फीसदी है, जो कि बड़े सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *