Home » Uncategorized » दिल्ली में हुए ब्ला*स्ट में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में हुए ब्ला*स्ट में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देगी दिल्ली सरकार

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार शाम लालकिले के पास हुए कार ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा स्थायी रूप से अपंग हुए लोगों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹10 लाख

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं, स्थायी रूप से विकलांग हुए लोगों को ₹5 लाख और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹2 लाख की राशि दी जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने सभी घायलों के इलाज और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी लेने का वादा किया है.

घटना की गहन जांच जारी

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी ताकि किसी भी परिवार को इलाज या आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सरकार ने आदेश दिया है कि घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस घटना की गहन जांच कर रही हैं ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके.

अफवाहों से बचने की अपील

बहरहाल, लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है. सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *