Home » ताजा खबरें » इस बार साढ़े 13 घंटे का होगा करवाचौथ का व्रत

इस बार साढ़े 13 घंटे का होगा करवाचौथ का व्रत

सुखी दाम्पत्य जीवन और पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत शुक्रवार 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। सिद्धि योग, कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा होने से व्रती महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस बार व्रत की अवधि करीब साढ़े 13 घंटे की होगी। करवाचौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे और शुक्रवार का दिन होने से शुभ फल प्राप्त होंगे। बताया कि व्रत में सूर्योदय से पूर्व सरगी खाई जाती है।

कब है करवा चौथ (Karwa Chauth 2025 Date)

करवा चौथ यानी कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्टूबर को रात्रि 10 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है और वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 10 अक्टूबर को सायं 7 बजकर 38 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में उदया तिथि को देखा जाए तो 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ व्रत का पालन किया जाएगा।

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Moon Rise 2025)

करवा चौथ व्रत का पारण चांद को अर्घ्य देकर ही किया जाता है, इसलिए इस दिन चंद्रोदय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि इस बार सौभाग्यवति स्त्रियों को और अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रोदय का समय रात्रि के 8 बजकर 13 मिनट है, हालांकि अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय थोड़ा आगे पीछे हो सकता है।

करवा चौथ 2025 पूजन मुहूर्त  (Karwa Chauth Puja Muhurat 2025)

करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 7 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में आपके लिए पूजा के लिए कुल 1 घंटा 14 मिनट की अवधि रहने वाली है। इसके साथ ही इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो कि सायं 5 बजकर 42 मिनट तक रहने वाला है और खास बात यह कि चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदय होंगे जो कि अत्यंत शुभ है।

Leave a Comment