Home » Uncategorized » बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा 15000 का मुआवजा…

बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा 15000 का मुआवजा…

हरियाणा: चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाढ़ और बारिश से राज्य का बहुत नुकसान हुआ है। सरकार प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। सरकार ने 404 करोड़ 79 लाख की अनुदान राशि जारी की है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 4 करोड़ 72 लाख की राशि जारी की गई है। बिलों का भुगतान जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। नायब सिंह सैनी ने आगे कहा- प्रति एकड़ 15000 का मुआवजा दिया जाएगा। हमने फसली ऋण वसूली को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दीपावली से पहले पीड़ित किसानों को मुआवजा भेज दिया जाएगा। प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों के नुकसान के लिए सत्यापन का काम जारी है। इन फैसलों से किसानों को ऋण के बोझ से मुक्ति मिलेगी। ट्यूबवेल के बिलों का भुगतान दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है। बिजली बिल नहीं लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक धान की 5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। अब तक 3 लाख 58 हज़ार मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार है। झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेना जानती है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ झूठे वादे किए। हमारी सरकार ने लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च की, जिसमें करीब 1 लाख 72 हज़ार 946 बहनों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

Leave a Comment