Home » Uncategorized » कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कार्जुन खरगे को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें बुधवार को इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी है. 24 सितंबर को उन्होंने बिहार के पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक में भाग लिया. बाद में 29 सितंबर को घोषणा की गई कि वह 7 अक्टूबर को नागालैंड के कोहिमा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत होने के चलते अस्पताल ले जाया गया. वह ठीक हैं, चिंता की बात नहीं है और डॉक्टर की निगरानी में हैं. नालागलैंड में होने वाली यह रैली बेहद अहम है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ‘सुरक्षित लोकतंत्र, सुरक्षित धर्मनिरपेक्षता और सुरक्षित नागालैंड’ थीम पर आधारित इस रैली में कम से कम 10000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. यह रैली युवा रोजगार, उद्यमिता, सुशासन और सड़क संपर्क जैसे प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित होगी. इस कार्यक्रम में खड़गे और कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति, समर्थक समिति और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों के वरिष्ठ सदस्यों के बीच अलग-अलग बैठकें भी होंगी.

‘पार्टी के प्रोग्रामों से बढ़कर नागालैंड रैली’

एक कांग्रेस नेता का कहना है कि यह रैली किसी पार्टी के प्रोग्राम से कहीं बढ़कर है; यह नागालैंड और पूर्वोत्तर के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने का एक मंच है. उन्होंने नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों से इसमें शामिल होने और अपनी चिंताओं को आवाज देने का आग्रह किया, जिसे क्षेत्रीय नेता आगे बढ़ाएंगे. खरगे के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और नागालैंड प्रभारी सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका सहित राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *