Home » ताजा खबरें » भीम आर्मी भारत एकता मिशन का सिरमौर में नया नेतृत्व, धनीराम को सौंपी कमान

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का सिरमौर में नया नेतृत्व, धनीराम को सौंपी कमान

नाहन : भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल प्रदेश ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए धनीराम चौहान को जिला सिरमौर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा जिला सिरमौर की आयोजित बैठक के दौरान की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्म और मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने की, जबकि जिला सिरमौर प्रभारी सुनील कुमार की उपस्थिति और अनुमोदन से यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। धनीराम चौहान वर्ष 2021 से भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे रेणुका मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उनके कार्यों की सराहना संगठन के विभिन्न स्तरों पर की गई थी। नव नियुक्त अध्यक्ष धनीराम चौहान ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संगठन के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निष्ठा से करेंगे। उन्होंने जिले भर में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय कार्यक्रम चलाने की बात कही। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश नेतृत्व ने भी विश्वास जताया है कि धनीराम चौहान के नेतृत्व में जिला सिरमौर में संगठन और अधिक सशक्त होगा और दलित, पिछड़े व वंचित वर्गों की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *