Home » ताजा खबरें » बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मूर्ति की ओर नोट उछाले जाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मूर्ति की ओर नोट उछाले जाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है. जानकारी के अनुसार, पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मंदिर की पवित्र गुफा में बाबा बालक नाथ जी की प्रतिमा पर विदेशी मुद्रा फेंक दी. इस दौरान नोटों की गड्डियाँ गुफा में बिखर गईं और एक नोट जलते दीपक पर गिर गया, जिससे आग लगने की स्थिति बन गई थी. लेकिन गुफा में मौजूद पुजारी ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए उस नोट को हटा दिया, जिससे एक संभावित हादसा टल गया. हैरानी की बात यह है कि वहाँ उपस्थित अन्य पुजारियों ने भी इस अनुचित कृत्य का विरोध नहीं किया. इस घटना ने मंदिर परिसर में धार्मिक आचरण और मर्यादा के उल्लंघन का गंभीर मामला खड़ा कर दिया है, जिससे श्रद्धालु आक्रोशित हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि जहाँ आम भक्तों को धार्मिक अनुष्ठानों के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है, वहीं कुछ लोग धनबल के सहारे आस्था के स्थानों पर अनुचित आचरण करने से नहीं हिचकिचाते. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तीखी निंदा कर रहे हैं. प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग उठ रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बाबा जी की प्रतिमा पर नोट फेंकना बहुत ही शर्मनाक कार्य है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुजारी ने नोट को नहीं हटाया होता तो आगजनी की बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. उन्होंने मंदिर प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए इस तरह के श्रद्धालुओं पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]