Home » ताजा खबरें » ट्विटर की नीली चिड़िया के अब भी दीवाने हैं लोग, लाखों रुपये में नीलाम हुआ ‘ब्लू बर्ड’

ट्विटर की नीली चिड़िया के अब भी दीवाने हैं लोग, लाखों रुपये में नीलाम हुआ ‘ब्लू बर्ड’

दिल्‍ली : आपको ट्विटर (अब एक्स) का पुराना नीली चिड़िया वाला लोगो (Twitter Bird) तो याद  ही होगा, जो कभी ट्विटर की पहचान हुआ करता था. वह आइकोनिक लोगो अब एक नीलामी में 29 लाख रुपये में बिका है. इस लोगों को एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण और ‘X’ में रीब्रांडिंग के बाद कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से हटा दिया गया था. 254 किलोग्राम वजनी और 12 फीट × 9 फीट आकार का बर्ड लोगो को 34,375 डॉलर में खरीदने वाले व्‍यक्ति की पहचान गुप्त रखी गई है. इस नीलामी को आरआर ऑक्‍शन (RR Auction) ने आयोजित किया था जो दुर्लभ और ऐतिहासिक वस्तुओं की बिक्री के लिए जाना जाता है. आरआर ऑक्‍शन ने ट्विटर बर्ड लोगों को एक नीलामी में ही खरीदा था. यह साइन 2022 में एलन मस्क के कंपनी के अधिग्रहण के बाद 2023 की नीलामी में पहले भी बेचा गया था. उस नीलामी में कॉफी टेबल, बीयर टैप और ट्विटर-थीम वाली मूर्ति समेत अन्य चीजें भी हजारों डॉलर में बिकी थीं. ट्विटर को X में बदलने के बाद एलन मस्क ने कंपनी से जुड़ी कई वस्तुओं की नीलामी की थी, जिनमें साइन बोर्ड, यादगार वस्तुएं, किचन उपकरण और ऑफिस फर्नीचर तक शामिल थे.

ये वस्‍तुएं भी ऊंचे दामों पर बिकी
आरआर ऑक्‍शन द्वारा की गई इस नीलामी में केवल ट्विटर का लोगो ही नहीं, बल्कि टेक जगत से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं भी ऊंची कीमतों पर बिकीं. Apple-1 कंप्यूटर (एक्सेसरीज सहित) 3,75,000 डॉलर में बिका. इसी तरह स्टीव जॉब्स द्वारा 1976 में साइन किया गया एक चेक  1,12,054 डॉलर में बिका तो पहली पीढ़ी का 4GB iPhone (सीलबंद पैकेज में) 87,514 डॉलर में बिका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *