Home » ताजा खबरें » 60 पंचायतों को जोड़ने वाला चम्बा तीसा मुख्य मार्ग देर रात को हुआ बहाल

60 पंचायतों को जोड़ने वाला चम्बा तीसा मुख्य मार्ग देर रात को हुआ बहाल

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/चम्बा : जिला चंबा में भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जगह-जगह सड़कों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में लगातार कई संपर्क मार्ग और मुख्य मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने से अवरुद्ध हो रहे हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग लगातार मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है। बीते कल वीरवार को करीब 2:00 चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर इंडनाला के पास भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। जिससे कि सड़क में मलबे के ढेर लग गए। जिससे चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं 60 पंचायत का संपर्क विशेष दुनिया से कट गया।ऐसे में लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत ने 7 घंटे लगातार कड़े प्रयास करके ,चंबा तीसा मुख्य मार्ग को रात करीब 9:00 तक अस्थाई तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इंडनाला के पास भारी मलबा आने से लोक निर्माण विभाग को मार्ग सुचारू रूप से बहाल करने में समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत रंग लाई और रात को अस्थाई तौर पर मार्ग को बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार अतरी ने फोन कॉल के माध्यम से जानकारी दी कि इंडनाला के पास भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था। हालांकि देर रात तक लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने में जुटा रहा। और 9:00 बजे के करीब मार्ग को बहाल करने में सफलता मिली उन्होंने लोगों से सावधानी पूर्वक चलने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *