Home » ताजा खबरें » Himachal Weather: अटल टनल में हल्का हिमपात, शिमला-कुफरी में गिरे फाहे…

Himachal Weather: अटल टनल में हल्का हिमपात, शिमला-कुफरी में गिरे फाहे…

लाइव हिमाचल/शिमला: अटल टनल के दोनों छोर सहित चोटियों पर वीरवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी व नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। इससे दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वीरवार को केलंग में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक रहा। ऊना में तापमान सामान्य से छह, कांगड़ा व बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट मंडी, भरमौर व मनाली में छह और न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान ताबो में -7.6, कुकुमसेरी में -4.9, केलंग में -1.9, नारकंडा में -1.1, मनाली में 2.1, शिमला में 3.6 और धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान ऊना में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे यहां पर दिन में गर्मी का असर दिखने लगा है। कोहरे के कारण वीरवार सुबह बिलासपुर में 50 मीटर की दृश्यता रही। मौसम विभाग ने पांच जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *