Home » ताजा खबरें » Emergency: ‘कला और कलाकार का उत्पीड़न है’, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर विरोध पर और क्या बोलीं कंगना रनौत

Emergency: ‘कला और कलाकार का उत्पीड़न है’, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर विरोध पर और क्या बोलीं कंगना रनौत

मंडी। मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर विरोध पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कला और कलाकार का उत्पीड़न है। पंजाब के कई शहरों में मेरी फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिश की जा रही है। कंगना ने यह भी कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चंडीगढ़ में पढ़ाई और बड़े होने के दौरान मैंने सिख धर्म को नजदीकी से देखा और समझा है। यह जो कुछ भी हो रहा है, वह पूरी तरह से झूठ और एक प्रोपेगेंडा है, जिसका मकसद मेरी छवि को खराब करना और मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाना है।

झूठे प्रोपेगेंडा के आगे नहीं झुकूंगी’

फिल्म ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975 के आपातकाल पर आधारित है। कंगना ने इसके निर्देशन के साथ-साथ मुख्य भूमिका भी निभाई है। उनका कहना है कि वह इस झूठे प्रोपेगेंडा के आगे नहीं झुकेगी और अपनी फिल्म को सच्चाई और ईमानदारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाएगी। फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ गुरुवार को लोगों ने अमृतसर में प्रदर्शन किया. एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल अमृतसर डीसी कार्यालय पहुंचा और डीसी को ज्ञापन सौंपा और अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. इमरजेंसी को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा है पहले यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभी चुनाव के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. जिसके बाद इसके लिए 6 सितंबर की तारीख तय की गई लेकिन कुछ विवादों के चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया और कुछ सीन हटाने के निर्देश दिए. इन बदलावों के बाद ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दी और फिस कंगना ने इसकी रिलीज डेट 17 जनवरी अनाउंस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *