Home » क्राइम » हरिपुरधार में हरियाणा से आए पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…

हरिपुरधार में हरियाणा से आए पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…

लाइव हिमाचल/संगड़ाह:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में हरिपुरधार मार्ग पर बड़यालटा के समीप यमुनानगर से आए पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। हादसा करीब सुबह 6 बजे पेश आया। हादसे के समय गाड़ी में 4 लोग सवार थे जिनमें से दो घायल हुए है जबकि दो पूरी तरह से सुरक्षित है। स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस टीम जिसमें ईएमटी विनोद और पायलट रविंद्र चौहान शामिल थे, ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से निकाला और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संगड़ाह ले जाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों की टांगें फैक्चर हो गई है, जबकि अन्य दो की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि गाड़ी का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *