Home » क्राइम » उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन से पहले चोरों ने चुराए कंप्यूटर …….

उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन से पहले चोरों ने चुराए कंप्यूटर …….

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: हमीरपुर जिला में जाहू उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन होने से पहले ही चोरों ने कार्यालय को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने हाथ साफ करते हुए लगभग अढ़ाई लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने 2 कंप्यूटर और 2 प्रिंटर ले गए हैं।बता दें कि इस उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार की तैनाती कर दी गई है। कार्यालय के लिए सभी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण स्थापित किए गए थे।  सूत्रों के मुताबिक तीन कंप्यूटरों में से दो को इंस्टॉल किया गया था, जबकि तीसरे कप्यूटर को हाल ही में कार्यालय में रखा ही था। गत रात्रि चोरों ने उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले ही लगभग अढ़ाई लाख की कीमत के इलैक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। गनीमत रही कि 1 कंप्यूटर सुरक्षित बच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच करने के लिए 3 टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *