Home » ताजा खबरें » सोलन : योग आश्रम सेरी गांधीग्राम में गुरु पूर्णिमा के दिन भंडारे का आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने भी की शिरकत……

सोलन : योग आश्रम सेरी गांधीग्राम में गुरु पूर्णिमा के दिन भंडारे का आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने भी की शिरकत……

सोलन: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला सोलन के छोटे-बड़े मंदिर, गुरु आश्रम और अन्य स्थानों पर गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम रही। इसी के चलते गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बीते कल योग आश्रम सेरी गांधी ग्राम (ग्राम पंचायत अनहेच) में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान योग आश्रम के संस्थापक सोहन लाल ने बताया कि आश्रम में पिछले एक महीने से योग शिविर चलाया जा रहा है जिसमे स्थानीय व देश के दूसरे राज्यो से आये लोगो ने बड़-चढ़कर भाग लिया और आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिवर का समापन किया गया है।

वहीं इस समापन समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस दौरान राजीव सैजल ने अपने सम्बोधन में योग शिवर के सफल आयोजन के लिये योग गुरु सोहन लाल को व आचार्यों व सदस्यों को बधाई दी और जन कल्याण में योगदान करने पर भी आभार व्यक्त किया। इस संस्थान का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो को हो,इसके लिये उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सहयोगी व मंडल उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर को इस योग आश्रम के बारे में लोगो को ज्यादा से ज्यादा अवगत कराने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *