Home » Uncategorized » Himachal Pradesh के जाखू में स्थापित होगी श्रीराम की 111 फीट उंची प्रतिमाः सीएम

Himachal Pradesh के जाखू में स्थापित होगी श्रीराम की 111 फीट उंची प्रतिमाः सीएम

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित जाखू मंदिर में अब भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी बनाई जाएगी। हनुमान जी प्रतिमा के साथ ही श्रीराम भी विराजमान होंगे। सूदसभा के नेतृत्व में शहर की सभी सभाओं ने जाखू मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक काल्पनिक चित्र भी तैयार किया है। काल्पनिक चित्र को मुख्यमंत्री ने मंजूरी भी प्रदान कर दी है। भगवान श्रीराम की इस मूर्ति की ऊंचाई 111 फीट होगी। यह प्रतिमा इतनी मजबूत होगी कि इसे 1000 साल तक कुछ नहीं होगा।

शिमला सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा की ओर से मुख्यमंत्री को जाखू में भगवान राम की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि जाखू में भगवान राम की मूर्ति को कहां स्थापित करना है और क्या प्रारूप रहेगा इस बारे में फिलहाल विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में जाखू मंदिर में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। लेकिन भगवान राम की मूर्ति के बिना वह अधूरी सी नजर आती है। इसीलिए शिमला में भगवान हनुमान के साथ भगवान राम की मूर्ति को भी बनाया जाएगा।

कैसा होगा मूर्ति का स्वरूप

राजीव सूद ने बताया कि जाखू में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति का प्रारूप कैसा रहेगा, भगवान राम की मूर्ति को धनुष के साथ बनाया जाएगा या मूर्ति बैठे हुए रूप में बनाया जाएगा, इस बारे में विचार किया जा रहा है। इसके अलावा जाखू मंदिर में जब भगवान राम की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा तो इसे भूकंपरोधी भी बनाया जाएगा। भगवान राम की ये प्रतिमा आने वाले 1000 सालों तक टिकी रहे इस तरह से इसका निर्माण किया जाएगा। इस मूर्ति की नींव को भी मजबूती से बनाया जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]