Home » Uncategorized » मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 नवंबर को चांपा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, तो जल्द करें बुकिंग…

मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 नवंबर को चांपा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, तो जल्द करें बुकिंग…

जांजगीर चांपा: जय मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति चांपा द्वारा माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए 10वीं बार 18 बोगियों की एक स्पेशल ट्रेन 19 नवम्बर से चांपा से हरिद्वारवैष्णोदेवी और अमृतसर के लिए जाएगीऔर यह 26 नवंबर को चांपा वापस आएगी. इस स्पेशल ट्रेन में 15 स्लिपर कोच, 2 एसएलआर कोचऔर 1 पेंट्रीकार कोच समेत 18 बोगियां होंगी.

समिति द्वारा दीपावली त्योहार उपरांत छग से स्पेशल ट्रेन ले जाया जाता हैलेकिन छग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शासकीय कर्मचारियों के ड्यूटी पश्चात मतदान तिथी 17 नवम्बर के बाद 19 नवम्बर को स्पेशल ट्रैन ले जाए का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है. मां वैष्णोदेवी यात्रा के लिए टिकट वितरण के लिए डिडवानिया कॉम्प्लेक्स चांपा में स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इस वर्षप्रति यात्री सहयोग राशि 8100 रुपए है और चाइल्ड (5 से 10 वर्ष) के लिए 4100 रुपए हैसाथ ही SLR के लिए 5100 रुपए निर्धारित किए गए हैं. जो भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैंवे समय से पूर्व अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 9826175145, 8839059074, 9300044466.

इस यात्रा में दुर्गभिलाईरायपुरकवर्धाउड़ीसाजबलपुरइलाहाबादकटनीबिलासपुररायगढ़ सहित स्थानीय जिले के अधिकांश भक्त मां वैष्णो देवी के दरबार में मनोकामना सिद्धि के लिए अपनी अर्जी लगाने यात्रा में शामिल होते हैं. समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मां वैष्णो देवी के दरबार में मनोकामना अर्जी लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.
जय मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति के द्वारा संचालित ट्रैन में सेवाधारी की एक जबरदस्त टोली है जो पूरी यात्रा के दौरान ट्रैन की सभी बोगियों में जमकर सेवा करते हैं. ट्रैन में भक्तिमय माहौल बनाए रखने के लिए छग के सुप्रसिद्ध जसगीत गायक देवेश शर्मा (रायगढ़) की पूरी टीम वैष्णो देवी दरबार तक कीर्तन भजन के साथ अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे. मां वैष्णो देवी दरबार (कटरा) में जागरण का आयोजन भी किया जायेगा. साथ ही यात्रा के दौरान डॉक्टर्ससेवाधारी की टीमलजीज व्यंजन बनाने वालों केटर्स की स्पेशल टीम सभी साथ रहेंगे.ताकि यात्रा दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

Leave a Comment