Home » ताजा खबरें » Manali News: दिन में दो बार बंद रहेगा कुल्लू-मनाली हाईवे, जानिए पूरी ख़बर ?

Manali News: दिन में दो बार बंद रहेगा कुल्लू-मनाली हाईवे, जानिए पूरी ख़बर ?

मनाली: कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे दिन में दो बार वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रहेगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक और शाम को तीन से पांच बजे तक एनएचएआई के कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होगी हालांकि, आपात स्थिति में वाम तट मार्ग होते हुए मनाली-कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।इसके साथ ही कुल्लू से नेशनल हाइवे होते हुए पतलीकूहल और पतलीकूहल से बाया नगर होते हुए मनाली तक आ जा सकेंगे। लेकिन , नेशनल हाइवे पतलीकूहल से मनाली दिन में दो बार बन्द रहेगा। इस बीच एनएचएआई मरम्मत का काम करेगी। मरम्मत कार्य करने के लिए एनएचएआई ने उपायुक्त कुल्लू से समय मांगा था। उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

हाईवे को बहाल होने में लग सकता है एक महीना

इन बड़ी चट्टानों के कारण इनको निकालने और तोड़ने में भी कंपनी को समय लगेगा। ऐसे में चट्टानें हटने के बाद ही एनएचएआई यह स्थिति स्पष्ट कर पाएगा कि आखिर कितने समय पर एनएच पर वाहन दौड़ते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस काम में एनएचएआई यह मानकर चल रहा है कि एक माह लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12