Home » ताजा खबरें » घरेलू गैस सस्ती होने पर चहकी सिरमौर भाजपा, पार्टी अध्यक्ष ने करार दिया ‘मोदी का तोहफा’

घरेलू गैस सस्ती होने पर चहकी सिरमौर भाजपा, पार्टी अध्यक्ष ने करार दिया ‘मोदी का तोहफा’

नाहन : घरेलू गैस (LPG) के दामों में कटौती पर सिरमौर भाजपा ने खुशी जताई है। पार्टी अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन के त्यौहार पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इसी प्रकार उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) के लाभार्थियों को सिलैंडर 400 रुपए सस्ता मिलेगा। उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।

गुप्ता ने कहा कि राज्य के हरेक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भाजपा की पूर्व जयराम सरकार द्वारा गृहिणी सुविधा योजना चलाई गई थी। ये योजना 26 मई 2018 को लॉन्च की गई थी। उन्होंने कहा कि वैश्विक एलपीजी बेंच मार्क (lpg bench mark) अप्रैल 2020 से 2022 के दौरान 303 प्रतिशत बढ़ गई थी। इसके बावजूद भी मोदी सरकार ने केवल 63 प्रतिशत ही बढ़ोतरी होने दी। ये दिखाता है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को राहत देने के लिए उत्तम कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *