Home » ताजा खबरें » प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों को सरकारी स्कूलो में जल्द किया जाए तैनात…

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों को सरकारी स्कूलो में जल्द किया जाए तैनात…

सोलन : प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ की जिला सोलन की अध्यक्षा चंचल सोनी सचिव अलका देवी कोषाध्यक्ष अनिता, सदस्य, पवित्रा, पूनम, लता, पारूल ने कहा कि नर्सरी सरकारी स्कूलों में रही नर्सरी कक्षा में नियुक्ति उन अध्यापिकाओं को दी जाए जिन्होंने इन बच्चे को पढ़ाने विशेष शिक्षण लिया है प्रदेश में प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब एनटीटी शिक्षकों की भर्ती आगामी दिनों में होनी थी जो बीते तीन वर्षों से लंबित पड़ी हुई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की हो रही है प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री से समय समय पर अपनी मांगों को लेकर मिलती भी रही है लेकिन उन्हें सिर्फ खाली आश्वासन दिया जाता है कि काम हो रहा है। बता दें कि प्रदेश में अधिकतर शिक्षक ऐसे है जिन्होंने एक साल का डिप्लोमा किया है क्योंकि उस समय में डिप्लोमा एक वर्ष का किया जाता था उसमें इन शिक्षकों की क्या क्या गलती है। चंचल सोनी ने प्रदेश सरकार से मांग की है नर्सरी शिक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया में एक साल का डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों को ही प्रमुखता दी जाए।

 

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं में कुछ शिक्षक ऐसे है जो निशुल्क प्राइमरी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे है। क्योंकि प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू तो कर दी है,लेकिन उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक तैनात नहीं किए है। सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए नर्सरी अध्यापिकाओं ने कहा कि उनको उनका हक दिया जाए व उनके साथ न्याय किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *