Home » ताजा खबरें » जल शक्ति विभाग की “शक्ति” बने हिम्मत वाले कर्मी, पहले मानव श्रृंखला फिर JCB पर चढाई

जल शक्ति विभाग की “शक्ति” बने हिम्मत वाले कर्मी, पहले मानव श्रृंखला फिर JCB पर चढाई

नाहन : हिमाचल प्रदेश में बारिश की तबाही के बाद आम जन जीवन सामान्य नहीं हो रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है। विकट परिस्थितियों के बावजूद जलशक्ति विभाग के कर्मचारी भी इस बात की जिद पर अड़े हुए हैं कि हमारे घरों तक हर हाल में स्वच्छ पेयजल (Drinking Water) पहुंचाएंगे ही। वीरवार को नाहन विकास खंड के सलाणी कटोला में जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने बहते खड्ड के बीचों बीच मानव श्रृंखला (human chain) बनाकर पाइप को बिछाया। इसके बाद खड्ड के दूसरे छोर पर पिल्लर का जुगाड़ किया गया फिर पिल्लर पर पाइप को टिकाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन (JCB Machine) में चढ़कर कर्मियों ने पाइप लाइन (Pipe Line) को बिछाने का कार्य पूरा किया।

बेशक ही खड्ड का जलस्तर (Water Level) कम था, लेकिन अचानक ही पानी का बहाव तेज होने की आशंकाएं हमेशा ही बनी रहती हैं, क्योंकि आपको इस बात का अंदाजा कतई नहीं हो होता कि पहाड़ों (Hills) में कहां बारिश (Rain) हो रही है। पहाड़ों में अचानक ही जलधाराएं भी फूट पड़ती हैं। कर्मियों के साहस से जुड़े दो वीडियो भी सामने आये है। जिसमे जल शक्ति विभाग के नाहन मंडल के कर्मी उठाऊ पेयजल योजना को दुरुस्त करने में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे जांबाज कर्मचारियों (brave employees) को उचित मंच पर सम्मानित करने की मांग भी उठने लगी है। बता दें कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जोखिम उठाकर पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे हुए थे। ऐसे किस्से पहले भी सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *