Home » ताजा खबरें » हिमाचल में कॉमर्स संकाय में प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

हिमाचल में कॉमर्स संकाय में प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

सोलन।हिमाचल में कॉमर्स संकाय में प्रदेशभर में पहला, जबकि ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल करने वाली सीनियर सेकंडरी स्कूल सराहां (सिरमौर) की वृंदा ठाकुर चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना चाहती है। वह दिल्ली के फेमस लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती है। इसके लिए वृंदा ने प्रवेश परीक्षा का आवेदन भी भरा है। वंृदा ठाकुर 98.40 फीसदी अंक लेकर पूरे सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है।
क्लास रूम टीचिंग के अलावा तीन घंटे करती थी पढ़ाई
वृंदा ठाकुर का जन्म सिरमौर जिला के रोही गांव में अरूण ठाकुर और माता कांता ठाकुर के घर हुआ। वंृदा के पिता ठेकेदारी करते हैं, जबकि माता कांता ठाकुर सीनियर सेकंडरी स्कूल गलानाघाट में प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रही है। वृंदा ने बताया कि क्लासरूम टीचिंग के अलावा वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे ही पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि वह चाहती है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करके और इसके बाद सीए करेगी। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरूजनों को देती है, जिनके सही मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर पाई।
स्कूल में हुआ भव्य स्वागत
जमा दो का परीक्षा परिणाम आने के बाद वृंदा अपनी माता कांता ठाकुर और पिता अरूण ठाकुर के साथ स्कूल परिसर पहुंची तो अध्यापकों ने उसका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उसे मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार और अन्य अध्यापकों ने वंृदा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वृंदा ने अपने स्कूल का ही नहीं पूरे सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है।
मंच ने भी दी बधाई
सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान बलदेव चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम पुंडीर, प्रदीप मंमगाईं, महासचिव डॉ राम गोपाल शर्मा समेत अन्य सभी सदस्यों ने भी वृंदा को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होनें कहा कि वंृदा की यह उपलब्धि सिरमौर जिला की उपलब्धि है। इसके लिए उनके माता-पिता व गुरूजन भी बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]