Home » Uncategorized » आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 17 अक्टूबर 2026 : धनु के लिए खुलेंगे लाभ के दरवाजे, तुला वाले निजी फैसले टालें, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 17 अक्टूबर 2026 : धनु के लिए खुलेंगे लाभ के दरवाजे, तुला वाले निजी फैसले टालें, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 17 October 2026 : आज तुला संक्रांति से सूर्य, बुध और वक्री शुक्र की त्रिग्रह युति बदलाव का संकेत देती है। सूर्यदेव के नीचभंग राजयोग की वजह से परेशानियों के सामने आने के बावजूद लाभ मिलेगा। शनिवार को शनिदेव का अपना दिन मकर, कुंभ और मीन के लिए खास शुभ है। अभिजीत मुहूर्त 11:49 से 12:35 बजे तक है, शुभ काम इसी में करें। सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि को प्रणाम करें। वृषभ राशि वालों का दोस्तों के सहारे लाभ का रास्ता खुलेगा, पेट का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों के दफ्तर का रुका काम आगे बढ़ेगा।

मेष राशिफल, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

​मेष राशि के लिए आज साझेदारी के मामले में धुंध छाई रह सकती है। जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार से किसी बात पर हल्की तनातनी हो सकती है। इसलिए पहले सुनें, फिर बोलें। साझेदार के साथ कोई पुराना हिसाब बिना लिखे न निपटाएं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह से रुका काम चल पड़ेगा। घर के भीतर रिश्तों में गर्माहट रहेगी। माता जी के साथ बैठना सुकून देगा। खर्च बढ़ सकता है। रात में नींद हल्की रह सकती है। सोने से पहले मोबाइल दूर रखें। सप्तमी पर मां कालरात्रि का स्मरण करें।
शुभ रंग: सिंदूरी । शुभ अंक: 9उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल, मित्रों के सहारे लाभ का रास्ता खुलेगा

​वृषभ राशि के जातकों के सेहत की गाड़ी आज ठीक रहेगी, बशर्ते आप खाना और नींद समय पर लें। लग्नेश शुक्रदेव वक्री होकर सेहत भाव में हैं, इसलिए पेट से जुड़ी परेशानी या एसिडिटी हो सकती है। शाम को थोड़ी देर टहलना पाचन और मन दोनों के लिए अच्छा रहेगा, और रात का भोजन हल्का रखें। पुराने दिए-लिए गए उधार की आज बात हो सकती है। उधार वसूली में कड़वी भाषा का सहारा न लें, मीठा बोलकर पैसा निकलवाएं। लाभ की गाड़ी शनिवार को बड़े मित्रों और नेटवर्क के सहारे पटरी पर आएगी। खाली बैठने से चिंता बढ़ेगी, इसलिए कुछ न कुछ काम में लगे रहें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी । शुभ अंक: 6उपाय: मां दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल, करियर में बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

​मिथुन राशि वाले आज के दिन को अलग-अलग फेज में बांट लें और उसी अनुसार काम करें। सुबह 7:54 बजे तक कुलिक काल है, इसमें पूजा पाठ या हल्का व्यायाम रखें, पैसों का लेन-देन नहीं। 9:20 से 10:46 तक राहुकाल है, इस बीच नए अनुबंध या हस्ताक्षर टालें। 11:49 से 12:35 अभिजीत मुहूर्त में बच्चों की पढ़ाई, कला या किसी रचनात्मक काम की शुरुआत करें। दोपहर में शनिदेव की कृपा से दफ्तर का रुका काम आगे बढ़ेगा, लेकिन बॉस से बहस न करें। शाम को जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करें। चंद्रदेव सातवें भाव में हैं, इसलिए रिश्ता मजबूत होगा। रात में मोबाइल पर देर तक न जागें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, खासकर शाम को भीड़ भरे समय में।
शुभ रंग: पिस्ता हरा । शुभ अंक: 5उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
​
कर्क राशिफल, लग्न पर मंगल और गुरु की जोड़ी देगी हिम्मत

​कर्क राशि के जातकों के लग्न पर मंगल और गुरु की जोड़ी, हिम्मत और समझ देगी। आज किसी रुके काम को पूरे भरोसे से उठाइए। घर में बदलाव की खबर है। सूर्य, बुध और शुक्र चौथे भाव में हैं, इसलिए घर की मरम्मत, सजावट या किसी रिश्तेदार के आने की बात बन सकती है। मेहमानों के सामने परिवार के एक सदस्य का पक्ष लेकर दूसरे को नीचा न दिखाएं। माता जी का ध्यान रखें और हालचाल जरूर लें। सेहत के मामले में सावधानी रखें। चंद्रदेव छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए पेट और खानपान का ध्यान रखें। बाहर का तला हुआ कम खाएं। शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव में जोश में आकर बड़ा दांव न लगाएं।
शुभ रंग: दूधिया सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें।

सिंह राशिफल, हिम्मत और बातचीत से बनेगी बात

​सिंह राशि वाले आज हिम्मत और संयम से सफलता हासिल कर सकते हैं। लग्नेश सूर्यदेव तीसरे भाव में आए हैं, इसलिए छोटी यात्रा, फोन कॉल, ईमेल और बातचीत से काम बनेगा। शुरुआत में थोड़ी झिझक रहेगी, लेकिन नीचभंग राजयोग के कारण दोपहर तक आत्मविश्वास लौट आएगा। जरूरत से ज्यादा उत्साह और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। भाई-बहन या पड़ोसी से पुराना मनमुटाव है तो उसे दूर करने की कोशिश करें। अहंकार और तकरार से सिर्फ दूरी ही बढ़ेगी। बच्चों और पढ़ाई के मामले में चंद्रदेव की कृपा से अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी पर बेवजह शक न करें।
शुभ रंग: गेहुंआ । शुभ अंक: 1उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या राशिफल, धन और वाणी पर रहेगा आज आपका ध्यान

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज सबसे जरूरी चीज वाणी है। सूर्य, बुध और शुक्र धन भाव में हैं, इसलिए आपकी एक बात से पैसे भी बन सकते हैं और रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। आज उधार देना या लेना ठीक नहीं है। सुख भाव में चंद्रदेव के गोचर से घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता जी और परिवार के साथ बैठकर बात करने, खाना खाने से मन शांत होगा। गुरुदेव और मंगलदेव लाभ भाव में हैं, जो दोस्तों या बड़े भाई-बहन से जुड़कर आमदनी का रास्ते खोलेंगे। दांत, आंख या गले का ध्यान रखें।
शुभ रंग: फिरोजी ।शुभ अंक: 7
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल, बड़े निजी फैसले सोच समझकर लें

​तुला राशि के जातकों के लग्न पर संक्रांति का बड़ा असर रहेगा। सूर्यदेव, बुधदेव और वक्री शुक्रदेव तीनों आपके लग्न पर हैं, इसलिए व्यक्तित्व में हलचल रहेगी। कभी जोश और कभी थकान का एहसास हो सकता है। बड़े निजी फैसले, जैसे नौकरी बदलना या रिश्ता तय करना, आज न लें। करियर-व्यापार के मामले में मंगलदेव और गुरुदेव की जोड़ी सफलता दिलाएगी। बॉस और ग्राहक आपकी बात सुनेंगे। पराक्रम भाव में चंद्रदेव गोचर करते हुए छोटी यात्रा या मीटिंग में शुभता देंगे। विरोधी कमजोर पड़ेंगे। कमर और घुटनों का ध्यान रखें। किसी की तारीफ सुनकर अपनी गुप्त योजना उसे न बताएं। शाम को परिवार के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 3उपाय: मां लक्ष्मी को इत्र या लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल, धन भाव में चंद्रदेव का गोचर दिलाएगा लाभ

​वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गुरुदेव के साथ लग्नेश मंगलदेव नौवें भाव में हैं, इसलिए पिता और गुरु की भी भरपूर मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बारहवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र मिलकर खर्च बढ़ाएंगे। ऑनलाइन खरीदारी, अस्पताल या यात्रा का खर्च अचानक निकल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। घर में मीठा बोलने से बात बनेगी। बच्चों को डांटने की जगह समझाएं। रात में नींद उखड़ सकती है, इसलिए सोने से पहले चाय या कॉफी छोड़ दें। विदेश या दूरस्थ रहने वाले किसी परिचित से संपर्क करना लाभ देगा।
शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 12उपाय: किसी जरूरतमंद को लाल मसूर दाल दान करें।

धनु राशि वालों के कारोबार-व्यापार में लाभ होगा।
धनु राशि के जातकों के लग्न पर चंद्रदेव अकेले विराजमान हैं और सुबह 9:47 बजे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जाएंगे, इसलिए मन में नई ऊर्जा और नई दिशा का एहसास होगा। कारोबार-व्यापार में लाभ होगा। लाभ भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति दोस्तों, बड़े ग्राहकों और ऑनलाइन नेटवर्क से कमाई के मौके बनाएगी। चौथे भाव में वक्री शनिदेव माता जी की सेहत या घर के पुराने सामान की मरम्मत कराने का संकेत दे रहे हैं। आठवें भाव में मंगल और गुरु हैं, इसलिए ससुराल पक्ष या गुप्त मामलों में बहस न करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति से जुड़कर काम आगे बढ़ेगा। सप्तमी पर मां कालरात्रि का स्मरण करने से मन को बल मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 4उपाय: केले के पेड़ में जल और चने की दाल चढ़ाएं।

मकर राशिफल, करियर में नई पहचान मिलेगी

​ मकर राशि वालों, शनिवार का दिन घड़ी देखकर चलने का है। ब्रह्म मुहूर्त में 4:52 से 5:40 बजे के बीच उठ सकें तो शनिदेव का ध्यान करें और दिन की सूची बना लें। घर से निकलने या नई फाइल खोलने की जल्दी न करें। करियर भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है। बॉस और अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे, इसलिए रिपोर्ट में कोई गलती न हो, इस बात का खास ख्याल रखें। लग्नेश शनिदेव पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं। लिहाजा, मेहनत का फल मिलेगा, भले ही उसमें थोड़ी देर लग रही हो। उधार का लेन-देन न करें। साझेदार या जीवनसाथी से बात सीधी रखें। चंद्रदेव व्यय भाव में हैं, इसलिए नशा या देर रात की पार्टी करने से बचें।
शुभ रंग: स्लेटी । शुभ अंक: 8उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल, भाग्य का साथ मिलेगा पर मन की उलझन से बचें

​कुंभ राशि वालो को आज धन की चिंता रहेगी। मगर, लग्नेश शनिदेव धन भाव में हैं, इसलिए बचत और आमदनी पर पकड़ मजबूत रहेगी। पुराना रुका पैसा मांगने का सही दिन है। सूर्य, बुध और शुक्र की युति भाग्य भाव में होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पिता या किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी और लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। राहु लग्न पर हैं, इसलिए कभी कभी बेवजह उलझन उठेगी, लेकिन आपका सिक्थ सेंस आज अच्छा काम करेगा, उसकी बात सुनें। किसी भी तरह के व्यसन से बचें और जीवनसाथी पर बेवजह शक। बाहर रहने वाले किसी परिचित से जुड़ना आज आपके काम को आगे बढ़ाएगा।

शुभ रंग: गहरा नीला । शुभ अंक: 11उपाय: किसी मजदूर को जूते-चप्पल दान करें।

मीन राशिफल, अनुशासन में रहने से लाभ मिलेगा

आज अनुशासन और धैर्य से चलने का दिन है। इसका बराबर और पक्का फल मिलेगा। चंद्रदेव करियर भाव में गोचर करते हुए सम्मान दिलाएंगे। आपके आठवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, इसलिए ससुराल, पुराने कर्ज या अचानक आए खर्च पर नजर रखें, वर्ना तनाव हो सकता है। पंचम भाव में गुरुदेव और मंगलदेव बच्चों, पढ़ाई और रचनात्मक काम में उत्साह को बरकरार रखेंगे। बारहवें भाव में राहु हैं, इसलिए नींद का समय तय रखें और खाली बैठकर चिंता न बढ़ाएं। किसी बाहर रहने वाले परिचित से बात करना काम आएगा। नशे से दूर रहें, और वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हल्का पीला । शुभ अंक: 10उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]