मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

लाइव हिमाचल/शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला के समीप तपोवन में 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से चिट्टे के समूल नाश के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयास तेज करने के […]

मुख्यमंत्री से संवाद में बोले किसान, अब पता चला जमीन उगलती है सोना…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के टांडा में प्राकृतिक खेती किसान सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद किया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उनके सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने मुख्यमंत्री से प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए और प्रदेश सरकार […]

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लाइव हिमाचल/शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी मंे प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी […]

निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ELCs) के तत्वावधान में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन

लाइव हिमाचल/सोलन: निर्वाचन साक्षरता क्लबों (Electoral Literacy Clubs – ELCs) के तत्वावधान में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सोलन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में GSSS कंडौर, GSSS कल्होग, GSSS गुगाघाट, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन […]

राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित…

लाइव हिमाचल/सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज दमखड़ी गांव में राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की बीसीसी समन्वयक राधा चौहान एवं स्वास्थ्य शिक्षिका पदमिनी नेगी ने लोगों को नवजात शिशुओं की उचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा बीमारियों से बचाव […]

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है और आगामी वर्षों में कृषि एक लाभकारी व्यवसाय बनकर उभरेगा। किसानों से अपनी जमीन न बेचने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाना चाहिए। प्रदेश सरकार हिमाचल […]

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होंगे आयोजन

लाइव हिमाचल/नाहन : अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने श्री रेणुकाजी में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री संगड़ाह […]

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं! भरमौर में खाई से मिला युवा शिक्षक का शव, इलाके में पसरा मातम…

लाइव हिमाचल/चंबा: चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की रूणहकोठी पंचायत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 150 मीटर गहरी खाई से नीचे सड़क पर उनका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जिला […]

सोलन की चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन…

लाइव हिमाचल/सोलन : जिला सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। ज्ञापन […]

राज्यपाल ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की…

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज अपनी धर्मपत्नी एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश में शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि वृंदावन […]