कर्मचारियों की गृह जिले में बार-बार तैनाती पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने तबादला नीति में बदलाव के दिए निर्देश

शिमला : प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेट कैडर के कर्मचारियों से जुड़ी स्थानांतरण नीति में ऐसे प्रविधान शामिल करने के आदेश दिए हैं, जिनके अनुसार ऐसे कर्मचारी प्रारंभिक नियुक्ति के बाद कम से कम दो या तीन लगातार नियुक्तियों तक गृह जिले में तैनात न किया जाए। कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए हैं कि […]

झूठी गारंटियों और बढ़ते कर्ज ने हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचाया : राजीव बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, चक्कर (शिमला) में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों एवं प्रदेश सचिवों ने भाग लिया। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल […]

उद्योगपतियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम ‘बेहतर कल हेतु भविष्य-उन्मुख हिमाचल प्रदेश का निर्माण: वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए स्थानीय सामर्थ्य का दोहन’ विषय पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों को पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश […]

अब शादियों में बैंड बजाएगी हिमाचल पुलिस, ब्रास बैंड और जुन्गा की धुनों पर नाचेंगे बाराती…

शिमला: अब शादियों में हिमाचल पुलिस बैंड बजाएगी। फर्क सिर्फ इतना ही होगा कि इन शादियों में पुलिस लाठी नहीं बल्कि ट्रॉम्बोन चलाएंगी। शादी समारोह में बजने वाले बैंड-बाजों में नया सरकारी पुलिस टच आया है। हिमाचल की पुलिस बैंड की एंट्री ने हिमाचली शादियों का अंदाज भी बदल दिया है। अब बाराती ब्रास बैंड […]

हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश: अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी; सड़क पर आया नाले का मलबा

शिमला: हिमाचल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ तो मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम जारी है. मनाली और आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है. सोलंग नाला, अटल टनल सहित आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी […]

हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 में प्रो. नितिका कौशल “स्वास्थ्य सेवा में महिला नेतृत्व” सम्मान से नवाजी गईं…

लाइव हिमाचल/​मंडी : मंडी की बल्ह तहसील की बेटी प्रो. नितिका कौशल ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रो. नितिका कौशल प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय) को हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 के दौरान “स्वास्थ्य सेवा में महिला नेतृत्व” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान […]

आज का राशिफल 20 मार्च 2026: वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है आज भाग्य का साथ, जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026 : आज 20 मार्च 2026 को ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो सभी राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। आज का दिन मुख्य रूप से मीन राशि में मौजूद चार बड़े ग्रहों- सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि के प्रभाव में रहेगा, जो आध्यात्मिकता और अनुशासन […]