प्रदेश को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करना आवश्यक : संजय अवस्थी

सोलन: अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास से ही प्रदेश का विकास सम्भव है और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को मज़बूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारड में 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से थाच गांव तक रोगी वाहन सड़क का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी की एकजुटता एवं समन्वय से ही विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में अर्की विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहली बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में खनन निधि का उपयोग सुनिश्चित बनाया गया है और इस निधि से लगभग 25 करोड़ रुपए अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं।


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं आरम्भ की गई है। गाय व भैंस के दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ौतरी करना इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाए गए उत्पाद जैसे गेहूं व मक्की के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 40 व 60 रुपए प्रति किलो किया गया है। इसी प्रकार प्राकृतिक खेती से उगाई गई हल्दी के समर्थन मूल्य को भी 90 रुपए प्रति किलो किया गया है। इससे जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगी वहीं किसानों की आय में भी बढ़ौतरी होगी। विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से हरिजन बस्ती क्यारड वार्ड नम्बर 03 तक के लिए 30 लाख रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से हरिजन बस्ती दसेरनवाला वार्ड नम्बर 04 तक के लिए 10 लाख रुपए तथा पुखर से दसेरनवाला तक के एम्बुलेंस मार्ग के लिए 22 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्यारड के लिए विभिन्न मदों से 82 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी दृष्टिकोण से दाड़लाघाट, धुंधन, बाड़ीधार व आस-पास के क्षेत्रों के लिए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में लगभग 30 करोड़ रुपए का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। विधायक ने थाच गांव में सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 02 लाख रुपए तथा महिला मण्डल थाच, गतेड़, क्यारड व कुन को सामान क्रय करने के लिए 21-21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
ग्राम पंचायत क्यारड की प्रधान सरोज चन्देल ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया व उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

इस अवसर पर महिला मण्डल थाच, गतेड़, क्यारड व कुन के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
संजय अवस्थी ने तदोपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यक्रम ‘विधायक गांव के द्वार’ के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, ग्राम पंचायत धुंधन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत क्यार कनेता के प्रधान रघुराज परासर, ग्राम पंचायत क्यारड के उप-प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र कौंडल, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बलीराम कश्यप, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस समारोह सोलन में 49 बार रक्तदान करने वाले युवा को हिमाचल सरकार द्वारा किया गया सम्मानित…

सोलन : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सोलन स्तर पर आयोजित भव्य समारोह में 33 वर्ष की आयु में 49 बार रक्तदान करने वाले युवा विजय भट्टी को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल जी ने अपने कर-कमलों से सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर माननीय विधायक अर्की श्री संजय अवस्थी जी, माननीय विधायक कसौली श्री विनोद सुल्तानपुरी जी, जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सोलन के चेयरमैन श्री मुकेश शर्मा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आपको बता दें कि विजय भट्टी जिला सोलन के निवासी हैं, और साथ ही सोलन हेल्पिंग सोसायटी के संस्थापक भी है, जहां उन्होंने 65000 से ज्यादा जरूरतमंद को रक्त मुहैय्या करवाया है और जरूरतमंद लोगों को राशन, स्कूल के बच्चों की फीस जैसी मदद सोलन हेल्पिंग सोसायटी करवाती रहती है। संस्था के संस्थापक विजय भट्टी ने रक्तदान को एक आदत बनाकर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है बल्कि उन सभी स्वयंसेवी रक्तदाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो बिना किसी अपेक्षा के दूसरों की जान बचाने में लगे रहते हैं। इस समारोह में रक्तदान की महत्वपूर्णता पर जोर देते हुए कहा गया कि रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। आयोजकों ने सभी युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और इस नेक कार्य को बढ़ावा दें। वहीं विजय भट्टी ने इस मौके पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह मेरे परिवार, मित्रों और सभी सहयोगियों के समर्थन का परिणाम है। मैं भविष्य में भी रक्तदान जारी रखूंगा और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करूंगा।

सलोगड़ा में बोलेरो गाड़ी में बैठे युवक से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…

सोलन : ज़िला सोलन के सलोगड़ा क्षेत्र में पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान सुनसान जगह पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में बैठे एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील (27), निवासी गांव लबरोग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 21 व 22 जनवरी की मध्यरात्रि को अमल में लाई गई। सदर सोलन पुलिस की एक टीम जब सलोगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, तो उन्हें सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में एक बोलेरो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें बैठे युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को सील कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।   गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

सोलन में बनेगी कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला मॉल रोड पर युवाओं का होगा यूथ चैंज मेकर प्रोग्राम… 

सोलन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल 28
जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। सोलन के मॉल रोड पर शाम 4 बजे मानव शृंखला बनेगी। जिसमे युवा मोर्चा व भाजपा के तीनों मंडल के अध्यक्ष तथा जिला के अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदार होगी।

आज का राशिफल (​(Aaj Ka RashifaL) 27 जनवरी 2026 : मेष, सिंह और कुंभ राशि के लिए आज मंगलवार का दिन रहेगा मंगलकारी,लक्ष्मी योग से पाएंगे शुभ लाभ

Aaj Aaj Ka Rashifal 27 January 2026 : 27 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क, सिंह और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की गणना से मालूम होता है कि आज चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि के दिन पहले भाग में रहेगी जिससे लक्ष्मी योग बनेगा, जबकि आज दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा के अपने उच्च राशि वृषभ में आ जाने से गौरी और शशि योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

मेष राशि, दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा

मेष राशि, दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मंगल के मकर राशि मे गोचर करने से मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। कार्य़क्षेत्र में दिन के पहले भाग में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज को लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि,आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा

वृषभ राशि,आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में भी आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो अतिउत्साह की वजह से आप स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। आपको आज किसी अचानक आने वाले काम की वजह से अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि,सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि,सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन का पहला भाग अनुकूल रहेगा और आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आज मानसिक उलझन की वृद्धि करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन अधिकारीगण आज किसी न किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य भी आज दिन के दूसरे भाग में नरम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल आज बना रहेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

कर्क राशि, आज धन का निवेश कर सकते है

कर्क राशि, आज धन का निवेश कर सकते है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा जबकि दिन के दूसरे भाग में आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज बिजनेस में खूब लाभ पाएंगे। आप दीर्घकालीन योजना में आज धन का निवेश कर सकते है। कोई मित्र या परिचित आज आपकी मदद कर सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। बड़े भाई से आपको सहयोग मिलेगा और आपका कोई अटका पारिवारिक काम पूरा होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आप आज दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि,अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा

सिंह राशि,अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा

सिंह राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि राशि से नवम उपरांत दशम भाव में होने जा रहा है। ऐसे मं आज आपको भाग्य का साथ पूरी तरह से मिलेगा। आप आज चुतर बुद्धि और व्यवहारिक ज्ञान से सफलता की ऊंचाई को छूएंगेो। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। आप पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जो जातक इंटरव्यू के लिए जा रहे है उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और सफलता प्राप्त कर सकते हे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

कन्या राशि,परेशानी के बाद सफलता पाएंगे

कन्या राशि,परेशानी के बाद सफलता पाएंगे

कन्या राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन और परेशानी के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे आप अंधेरे से रोशनी की ओर निकलकर आए हैं। किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा। कोई चाहत पूरी होगी। नौकरी में कोई परेशानी चल रही है तो उसका भी समाधान होगा। आपको आज आर्थिक क्षेत्र में भाग्य सफल बनाएगा। आप कुछ दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके सुझाव और विचारों का सम्मान करेंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि,अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है

तुला राशि,अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज काफी समय से अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से सहयोग भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। संतान की सफलता से मन आज आनंदित होगा। दिन का दूसरा भाग आपको सुख साधन प्रदान करने वाला रहेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि,तकनीकी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि,तकनीकी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी

आज मंगलवार दिन वृश्चिक राशि के लिए दोपहर के बाद विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। ऐसे मं आपको आज कोई भी काम संयम से करना चाहिए। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आपको सलाह लेनी चाहिए। आपको आज बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम मे आपको अच्छी डील मिल सकता है। वैसे आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि का योग बना है। आपको आज कोई भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर और मिश्री का भोग लगाएं।

धनु राशि,कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकता है

धनु राशि,कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकता है

धनु राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। लेकिन आपके लिए बेहतर होगी कि आप आज महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकता है जिससे आपका मूड खराब होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कुछ अच्छा मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे भाग में आज सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और किसी से वाद विवाद में उलझने से भी बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

मकर राशि : कोई बड़ी चाहत आज आपकी पूरी होगा

मकर राशि : कोई बड़ी चाहत आज आपकी पूरी होगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज दिन के दूसरे भाग में कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी कई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कोई बड़ी चाहत भी आज आपकी पूरी होगा। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखद होगा। जबकि लव लाइफ के मामले में दिन का दूसरा भा बेहतर होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि,अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

कुंभ राशि,अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

कुभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा होगा। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम आपका आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंग। विरोधी आज शांत रहेंगे। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो लोग आपका फायदा उठा सकते है। आप रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगेो। तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि,कोई बड़ी चाहत भी आज आपकी पूरी होगा

मीन राशि,कोई बड़ी चाहत भी आज आपकी पूरी होगा

मीन राशि के जातकों को आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में भाग्य का विशेष सपोर्ट मिल रहा है। आपका आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। कोई मित्र या संबधी आज आपकी मदद करेगा। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष आपको आज संतुलित रहेगा। आप अपने खर्च को कंट्रोल कर पाएंग। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई उपहार और सम्मान भी आज मिल सकता है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को मीठी रोटी खिलाएं।