मुख्यमंत्री ने एचपीएससीबीएल को राष्ट्रीय स्तर पर पीएमएफबीवाई के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एचपीएससीबीएल) को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने ‘को-ऑपरेटिव बैंक-मध्यम राज्य’ श्रेणी में खरीफ-2024 एवं रबी-2024-25 के दौरान योजना के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के […]

हिमाचल के मुख्यमंत्री को मानव बम से उड़ाने की धमकी: शिमला के DC को भेजी ई-मेल…

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर मानव बम से हमले की धमकी मिली है। जिला उपायुक्त शिमला की आधिकारिक मेल पर यह धमकी भरा ईमेल आया है। इस मेल के बाद एसपी शिमला के पत्र के आधार पर सदर थाना शिमला में मामला दर्ज […]

‘3 अक्षर ही तो बोलने हैं’ शिमला में मुस्लिम रेहड़ी वालों से जबरन ‘जय श्रीराम’ लगवाने की कोशिश…

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम रेहड़ी फहड़ी विक्रेता को जबरन जयश्री राम बुलवाने का मामला सामने आया है. शिमला के 30 किमी दूर ठियोग बाजार का यह मामला है, जिसके दो वीडियो सामने आए हैं। शिमला जिला के ठियोग बाजार में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के व्यापारियों को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए […]

पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल…

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले शूटर अमन को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी कई केस दर्ज हैं, इसलिए हरियाणा सरकार ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। हिमाचल पुलिस लगातार उसे ढूंढ […]

20 मिनट में शिमला से चंडीगढ़… संजौली हेलीपोर्ट से शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा…

शिमला: प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट को केंद्र सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही यहां से दो कंपनियों ने हेली टैक्सी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ के लिए […]

केंद्रीय कैबिनेट का डबल धमाका: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी…

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सामाजिक सुरक्षा और एमएसएमई सेक्टर को लेकर दो अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने एक तरफ अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, वहीं दूसरी ओर सिडबी यानी स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ […]

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS और PCS अधिकारीयों के हुए तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पंजाब के राज्यपाल की स्वीकृति से Department of Personnel (IAS Branch) द्वारा जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी नोटिफिकेशन के […]

हिमाचल प्रदेश के IAS अधिकारियों के पास कितनी संपत्ति, सरकार ने मांगा पूरा ब्योरा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने राज्य कैडर के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों को संपत्तियों का ऑनलाइन जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2025 की अचल संपत्ति विवरणी (आइपीआर) 31 जनवरी तक भरने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसे पहली जनवरी, 2026 की स्थिति के अनुसार भरा जाएगा। […]

राज्य में पहली बार बनेगी पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की पहली पोषण नीति बनाएगी, ताकि लोगों को समग्र रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई पोषण और खाद्य सुरक्षा योजनाएं चला रही है, जैसे एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), […]

छात्र अगले साल से हिमाचल के प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन का पढ़ेंगे इतिहास

शिमला: हिमाचल प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी राष्ट्र के इतिहास के साथ-साथ हिमाचल की संस्कृति, प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में भी पढ़ेंगे। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के पाठ्यक्रम में इतिहास की किताब में पझौता आंदोलन के अलावा हिमाचल का इतिहास भी पढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार समेत शिक्षा निदेशालय ने […]