सामुदायिक जागरूकता के तहत जिला परिषद हॉल सोलन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

लाइव हिमाचल/सोलन: सामुदायिक जागरूकता के तहत जिला परिषद हॉल सोलन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा के सौजन्य से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरिराम चंदेल की अध्यक्षता में किया गया इसका कार्यक्रम में Deputy Director Elementary (Quality) cum-DPO (SS),District Solan सोलन राजेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनके साथ निर्दोष कम्युनिटी मोबाइल कोऑर्डिनेटर डाइट सोलन मौजूद रही, इसके अतिरिक्त जीएस नेगी जिला कल्याण अधिकारी सोलन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की एवं प्रतिभागियों को निर्देश के दुष्प्रभाव और इससे बच्चों को दूर रखने के बारे में जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में खंड सोलन के 66 प्राथमिक और 20 माध्यमिक पाठशालाओं से180 स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इसके कार्यक्रम में रामगोपाल शर्मा एससीईआरटी सोलन से भागीरथी शर्मा, मुख्य शिक्षिका राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंज विला ने प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन समिति के अधिकारों एवं कर्तव्य के साथ-साथ बच्चों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जानकारी दी और अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति एवं विद्यालय प्रशासन के सहयोग से सरकारी विद्यालयों को आकर्षक बनाने और शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता लाने के लिए कहा राजेश शर्मा ब्लॉक कॉर्डिनेटर द्वारा उपस्थित सभी का शिक्षा खंड सोलंकी ओर से आभार प्रकट किया गया।

जयपुर के हरमाड़ा में एक रबर के गोदाम में भीषण आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

नेशनल डेस्क : राजस्थान के जयपुर में एक रबर के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं अब आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि इस मामले में VKI पुलिस स्टेशन के SHO वीरेंद्र ने कहा, “आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल की लगभग 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है…” पुलिस और दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, नुकसान की सही मात्रा और आग लगने के कारणों के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान, हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 15 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है. प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें निवासियों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बुधवार को राज्य में मौसम की अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। रोहतांग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि चंबा और लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने की खबर है. इसके विपरीत निचले इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, बिलासपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 30.5 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 29.1 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. शिमला का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली 17.0 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा रहा. मौसम की इस बेरुखी ने कई इलाकों में हिमस्खलन की भी शुरुआत की है. चंबा की पांगी घाटी में कुमार रोड पर बुधवार सुबह हिमस्खलन की वजह से यातायात बाधित हुआ, जबकि मनाली-केलोंग हाईवे पर तेलिंग नाला में मंगलवार रात को हिमस्खलन की वजह से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी की वजह से अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और हिमस्खलन की चेतावनी दी है. राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. अस्थिर मौसम की स्थिति के बने रहने की आशंका के चलते निवासियों और पर्यटकों से आधिकारिक सलाह पर अपडेट रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्र समाप्त करने के बाद गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए वहां के लोगों और सरकार का आभार जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, मॉरीशस के लोगों और सरकार का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करता हूं।‘ उन्होंने मॉरीशस यात्र के दूसरे दिन का वीडियो भी शेयर किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार मॉरीशस के नेशनल डे पर मुख्य अतिथि थे, पहली बार 2015 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जी.सी.एस.के) पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मित्रता और भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस के लोगों को समर्पति किया। नेशनल डे समारोह के दौरान भारतीय नौसेना की एक मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। विदेश मंत्रलय ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर- हमारी बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी से इस क्षेत्र की ताकत और बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यादगार यात्रा के बाद मॉरीशस से रवाना हुए। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने प्रधानमंत्री को हवाई अड्डे पर विदा किया। इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने मंगलवार को हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। मॉरीशस छोड़ने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा तालाब का दौरा किया। उन्होंने वहां प्रार्थना की। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ का वहां अर्पित किया। महाकुंभ मेले से पवित्र जल को गंगा तालाब में लाने का प्रधानमंत्री का इशारा न केवल दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक एकता को दर्शाता है, बल्कि उन समृद्ध परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस के गंगा तालाब पर आना बहुत ही भावनात्मक अनुभव है। इसके पवित्र जल के किनारे खड़े होकर, कोई भी व्यक्ति गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस कर सकता है, जो सीमाओं से परे है और लोगों की पीढ़ियों को उनकी जड़ों से जोड़ता है।

दिल्ली के एक होटल में इग्लैंड की महिला से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Delhi Crime News: दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ब्रिटिश महिला का साथी है. उसे महिला को छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एएनआई न्यूज के हवाले से बताया है कि ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी. वह उससे मिलने के लिए इंडिया आई थी. दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में 2 लोगों ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी. महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग को इस घटना की जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, “दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है. कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था. महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी. महिला ने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए आमंत्रित किया. हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और इसके बजाय उसे दिल्ली आने को कहा. दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला ने ही रूम बुक करवाया था।

केंद्र ने लॉन्च की नई स्कीम, स्टील सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा

नेशनल डेस्क : स्टील रिसर्च टेक्नोलोजी मिशन ऑफ इंडिया (एसआरटीएमआई) ने विज्ञान भवन में आयोजित भारतीय इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास का उत्प्रेरण कार्यक्रम में तीन नई रिसर्च और डेवलपमेंट स्कीम और एक वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में सेल सहित प्रमुख स्टील कंपनियां, देश के टॉप शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास और आईएसएम धनबाद तथा रिसर्च स्टार्टअप शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वीडिश एनर्जी एजेंसी और एशियन डेवलपमेंट बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजनाओं और एसआरटीएमआई वेब पोर्टल को लॉन्च किया और इस्पात क्षेत्र में इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

2030 तक 300 मिलियन टन स्टील कैपेसिटी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई आरएंडडी पहल और स्टीलकोलैब भारत के 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील कैपेसिटी की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एसआरटीएमआई द्वारा शुरू की गई तीन योजनाओं में चैलेंज मेथड – राष्ट्रीय हित की महत्वपूर्ण उद्योग-व्यापी चुनौतियों की पहचान करना और उनका समाधान करना, ओपन इनोवेशन मेथड – उद्योग के सहयोग से शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से ओपन रिसर्च प्रस्तावों का समर्थन करना और स्टार्ट-अप एक्सेलेरेटर – कटिंग एज स्टील टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए शुरुआती चरण के स्टार्टअप का समर्थन करना शामिल है। स्टीलकोलैब प्लेटफॉर्म एक मैचमेकिंग हब के रूप में काम करेगा, जो उद्योग जगत के नेताओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और शिक्षाविदों को डीकाबरेनाइजेशन, डिजिटलीकरण और एडवांस्ड स्टील डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए जोड़ेगा।

उद्योग-अकादमिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर

इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने ग्लोबल स्टील डिमांड हब के रूप में भारत के उभरने पर प्रकाश डाला, उन्होंने अनुमान लगाया कि 2030 से पहले प्रति व्यक्ति खपत 100 किलोग्राम से बढ़कर 158 किलोग्राम हो जाएगी। सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने भारत की ग्लोबल स्टील प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए उद्योग-अकादमिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भारत की 11 प्रतिशत स्टील मांग वृद्धि का जिक्र किया – जो वैश्विक औसत 0.5 प्रतिशत से काफी अधिक है और जॉइंट रिसर्च को बढ़ावा देने में रिसर्च और डेवलपमेंट योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया। ‘उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा’ विषय पर एक पैनल चर्चा में पायलट टेस्टिंग सुविधाओं, उद्योग से जुड़े यूनिवर्सिटी प्रोग्राम, ग्रीन स्टील और डीकाबरेनाइजेशन पर केंद्रित रिसर्च प्राथमिकताओं की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

होली पर मौसम हुआ सुहाना…आज इन राज्यों में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update : मार्च का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कही भारी बारिश व् बर्फ़बारी तो कही हीटवेव का दौर लोगो को परेशान कर करने लगा है। आइये जानते हैं, देशभर का मौसम का हाल…

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हल्की बूंदाबांदी की संभावना

देश की राजधानी यानि दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि रात में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और दिन के वक्त तापमान 34 डिग्री तक रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम ठीक होने पर बारिश की संभावना है। यह सिलसिला 15 मार्च तक जारी रह सकता है और तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 14 मार्च तक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। जबकि 16 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी

वहीं अगर पहाड़ी पहाड़ी इलाको की बात करे तो मौसम विभा के अनुसार आज से 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाको में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की सम्भावना है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की सम्भावना है। जबकि 15 मार्च तक पंजाब में 13 से 15 मार्च के बीच हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर आज पूरे दिन रहेगी भद्रा, पूजा के लिए सिर्फ इतनी देर का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat: फाल्गुन मास की अमावस्या यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को रंग-गुलाल से होली खेली जाएगी. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहने वाला है. 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 36 मिनट से रात 11 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी. मान्यता है कि भद्रा के अशुभ काल में पूजा-पाठ, हवन, जाप जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं. ऐसे में इस दौरान होलिका दहन करने से भी बचना चाहिए. ऐसे में लोगों को जरूर ये चिंता होगी कि आखिर फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है. ज्योतिर्विदों के अनुसार, 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. ऐसे में रात 11 बजकर 28 मिनट के बाद ही होलिका दहन करना उचित होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से लेकर आधी रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है. होलिका दहन के लिए सिर्फ 47 मिनट का समय मिलेगा.

होलिका दहन के नियम

होलिका दहन की शाम को पूजा के स्थान पर जाएं. जहां पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं. इसके बाद सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला आर्पित करें. इसके साथ ही रोली, अक्षत, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं. इसके बाद होलिका की लकड़ियों में कलावा लपेटते हुए 5-7 बार उसकी परिक्रमा करें. फिर, होलिका दहन की अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित करें. इसकी अग्नि में नई फसल को चढ़ाते हैं और भूनते हैं. भूने हुए अनाज को लोग घर लाने के बाद प्रसाद के रूप में बांटते हैं.

होलिका दहन की अग्नि में ये चीजें नहीं डालनी चाहिए

प्लास्टिक और रसायन युक्त वस्तुएं- ये पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं और विषैली गैसें उत्सर्जित कर सकती हैं.

अनाज और भोजन सामग्री- भोजन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, इसे जरूरतमंदों को दान करना अधिक शुभ माना जाता है.

कोई भी चमड़े या हड्डी से बनी वस्तु- धार्मिक दृष्टि से यह अशुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।

​Aaj Ka Rashifal, 13 march 2025: मेष, कन्या और वृश्चिक राशि को मिल रहा है आज शुभ योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल, 13 मार्च 2025: 13 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित होकर चंद्राधि योग बना रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें आज का राशिफल।

​मेष राशि, उन्नति का संयोग बनेगा

​मेष राशि, उन्नति का संयोग बनेगा

मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।नौकरी में आपको उन्नति का संयोग बनेगा। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

​वृषभ राशि,पद प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी

​वृषभ राशि,पद प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी

आज वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज प्रेमी के साथ भी आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए आज लाभदायक होगा।

​मिथुन राशि, आपका दिन आज काफी व्यस्तता में बीतेगा

​मिथुन राशि, आपका दिन आज काफी व्यस्तता में बीतेगा

आज का दिन मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा और किसी संबंधी से मिलने के लिए जाना होगा। मिथुन राशि के छात्र आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी दूध और जल से अर्घ्य देना चाहिए।

​कर्क राशि,सेहत और यात्रा पर खर्च संभव है

​कर्क राशि,सेहत और यात्रा पर खर्च संभव है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन और स्वास्थ्य पर आज धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है और बजट से अधिक खर्च होने की वजह से चिंता भी होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

​सिंह राशि,गुप्त शत्रुओं से आप सतर्क रहें

​सिंह राशि,गुप्त शत्रुओं से आप सतर्क रहें

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आज कुछ नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

​कन्या राशि, दिन आपका अनुकूल बीतेगा

​कन्या राशि, दिन आपका अनुकूल बीतेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के लिए विशेष तौर पर आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा किसी दोस्त से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी बातचीत हो सकती है अथवा इनसे मिलने का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि,लाभदायक डील मिलने से खुशी होगी

​तुला राशि,लाभदायक डील मिलने से खुशी होगी

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। अगर आपके माती पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। आपको आज कोई ऐसी खबर या सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस राशि के छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

​वृश्चिक राशि वालों को सुख साधन मिलेगा

​वृश्चिक राशि वालों को सुख साधन मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सितारे लाभदायक बना रहे हैं। ऐसे में आपके पराक्रम और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज वाहन और भौतिक सुख साधन भी मिल सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

​धनु राशि, आर्थिक उन्नति का बना है संयोग

​धनु राशि, आर्थिक उन्नति का बना है संयोग

धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम को आप पूरा कर पाएंगे किसी का कोई पुराना लेनदेन है तो उसे भी आज आप पूरा कर पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी से सलाह विचार करके ही कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बन सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

​मकर राशि, काम के प्रति सतर्क रहें

​मकर राशि, काम के प्रति सतर्क रहें

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है,इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके बच्चों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उनका प्रदर्शन आपको आनंदित करेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में बीतेगा।।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और तामसिक भोजन से परहेज रखै।

​कुंभ राशि :मेहमान के आगमन का संयोग बनेगा

​कुंभ राशि :मेहमान के आगमन का संयोग बनेगा

कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिल रहा है और आपकी कोई चाहत भी पूरी हो रही है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप इनके लिए भी गिफ्ट ले सकते हैं। छोटे बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशि,आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा

​मीन राशि,आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशियों भरा रहेगा। आज आपको कमाई के कई नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी प्रबंधन क्षमता का भी आज पूरा लाभ उठा पाएंगे। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। शाम के समय आप आज किसी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करना लाभदायक रहेगा।