लाइव हिमाचल/बिलासपुर: बिलासपुर में गुरुवार दोपहर बाद ‘री’ नामक जगह पर दर्दनाक हादसा पेश आया। इसमें हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य दोस्त घायल हो गए। एक युवक की सर्जरी के दौरान बाजू को काटना पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर HR-05-AQ-1551 नंबर की बोलेरो कार में हरियाणा के कैंथल के 7 दोस्त मनाली घूमने जा रहे थे। बिलासपुर के री में इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फुटब्रिज के लोहे के एंगल से टकरा गई। इससे गाड़ी के परखचे उड़ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचा। इस हादसे में कैंथल के पवनावा निवासी मनीष कुमार पुत्र बलवान सिंह की मौके पर मौत हो गई। घायलों में करनाल के एबली गांव के निवासी निशांत (23), विजय कुमार (30), नरेंद्र कुमार (27), सौरभ कुमार (18), अभिनव (17) और रवि कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का बिलासपुर के एम्स में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद विजय कुमार की सर्जनी करनी पड़ी। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सर्जरी के दौरान बाजू को काटना पड़ी है। वहीं मृतक युवक के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आई.टी.आई. अर्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा अंग्रेजी में स्टेनो पाठ्यक्रम करवाए जाएंगे स्वीकृत – संजय अवस्थी.
लाइव हिमाचल/अर्की:अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को भविष्य की तकनीक सीखाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही हैं ताकि छात्रों को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर मिल सकें। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।संजय … Read more