दिल्ली : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। आज सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद, 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। भाजपा के नेता एवं सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का अस्थाई अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामा होने के आसार हैं। इसके अलावा एग्जिट पोले और NEET और UGC-NET परीक्षा को लेकर भी हंगामा संभव है।
प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को अस्थाई अध्यक्ष बनाए जाने की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश के दावे की अनदेखी की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा है कि महताब लगातार सात बार के लोकसभा सदस्य हैं, जिससे वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे, जिस कारण उनका मौजूदा कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल है। इससे पहले, वह 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। 18वीं लोकसभा में 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ा दल है। जबकि 98 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी, 37 सीटों के साथ सपा तीसरी और 29 सीटों वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बड़ी पार्टी है। 18वीं लोकसभा में इस बार 281 सांसद (52 फीसदी) ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। 17वीं लोकसभा में यह संख्या 267 थी, लेकिन 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए रिकॉर्ड 314 सांसद पहली बार जीतकर सदन पहुंचे थे। दो सांसद आठवीं बार सदन पहुंचे। 18वीं लोकसभा में दो टर्म वाले 114, तीन टर्म वाले 74, चार टर्म वाले 35, पांच टर्म वाले 19, छह टर्म वाले 10, सात टर्म वाले सात एवं आठ टर्म वाले दो सांसद चुनकर आए हैं।
18वीं लोकसभा में कम उम्र के सांसदों की संख्या बढ़ी है। पिछली बार लोकसभा की औसत आयु 59 साल रही थी जो इस बार थोड़ी घटकर 56 साल हो गई है। जाहिर है कि ज्यादातर दलों ने कम उम्र के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। यदि 18वीं लोकसभा के सांसदों के उम्र को देखें तो सबसे ज्यादा 166 सांसद 50-60 आयु वर्ग के हैं। जबकि 60-70 आयु वर्ग में 161, 40-50 में 110, 70-80 वर्ग में 52, 30-40 आयु वर्ग में 45, 20-30 में सात तथा 80+ में एक सांसद हैं। 64 फीसदी यानी 346 सांसद राष्ट्रीय दलों से चुनाव जीतकर आए हैं। राज्य स्तर के दलों के 179 सांसद चुनकर आए हैं 11 सांसद गैर मान्यता प्राप्त दलों के हैं तथा सात निर्दलीय हैं।
18 वीं लोकसभा में 78 फीसदी नवनिर्वाचित सांसदों ने अंडरग्रेजुएट शिक्षा पूरी की है। जबकि 22 फीसदी सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने कॉलेज की पढ़ाई नहीं की। पिछली लोकसभा में ऐसे सांसदों की संख्या 27 फीसदी थी। यानी कॉलेज में पढ़े सांसदों की संख्या इस बार बढ़ी है। जहां तक पेशे का सवाल है 48 फीसदी सांसद सामाजिक कार्यकर्ता, 37 फीसदी कृषि, 32 फीसदी कारोबार और व्यवसाय, सात फीसदी कानूनविद और जज, चार फीसदी मेडिकल व पैरामेडिकल, तीन फीसदी कलर एवं मनोरंजन तथा दो फीसदी सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक हैं।
Day: June 24, 2024
लाहौल के मड्ग्रां नाले में आई बाढ़, शिमला-सोलन में बारिश, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान
लाहौल: हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। राज्य के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह बारिश के बाद एकाएक बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलने के बाद सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें भेजीं। बाढ़ से कई वाहन भी सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इन दिनों बारिश व ग्लेशियरों के पिघलने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ का खतरा बना रहता था। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट
सोलन में मौसम ने करवट बदली है। सोमवार दोपहर के करीब यहां झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में दोपहर 2:00 बजे के करीब बारिश शुरू हुई। इससे मौसम कूल-कूल हो गया। नाहन में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में अंधड़ चलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। 28 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उधर, बीते दिन गोहर में 62.6, शिलारू 31.2, रामपुर 18.2, मंडी 15.2, रोहड़ू 11.3, सांगला 11.2 और चंबा में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 18.2, कल्पा 10.8, धर्मशाला 22.5, ऊना 25.6, नाहन 24.3, केलांग 8.8, पालमपुर 20.5, सोलन 18.6, मनाली 14.3, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.3, बिलासपुर 24.2, हमीरपुर 25.0, चंबा 19.8, डलहौजी 16.4, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 13.4, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 11.5, रिकांगपिओ 14.9, धौलाकुआं 25.3, बरठीं 24.5, समदो 14.4, कसौली 20.5, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 11.8, सैंज 17.3 और बजौरा में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कैडेट्स ने हिमट्रेक कार्यक्रम में सातवें दिन की शुरुआत की…..
सोलन: कैडेट्स ने हिमट्रेक कार्यक्रम के सातवें दिन की शुरुआत विधानसभा के सुबह के ट्रेक के साथ की। एएनओ, जीसीआई और पीआई स्टाफ के साथ, कैडेटों का विधानसभा के अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें राज्य विधान सभा के इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में एक जानकारीपूर्ण ब्रीफिंग दी गई, जिसे उन्होंने अत्यंत रोचक और यादगार पाया। विधानसभा के दौरे के बाद, कैडेट तपोवन की ओर बढ़े, जहां उन्होंने राम मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की और आसपास के बगीचों की सुंदरता का आनंद लिया। ट्रेक के दौरान किसी भी आवश्यक सहायता के लिए एक मेडिकल टीम तैयार थी। दोपहर में, शिविर का समापन कैंप कमांडेंट के समापन संबोधन के साथ हुआ, जिसके बाद एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सत्य प्रकाश बंसल थे, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति हैं, जो अपने व्यापक कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं। विशिष्ट अतिथि जीपीजीसी धर्मशाला के प्राचार्य थे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता ने कैडेट्स की प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के एनआईएपी पर जीपीजीसी धर्मशाला के कैडेटों की प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय थी। विजेताओं को प्रोफेसर बंसल द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न निदेशालयों के एएनओ को भी सम्मानित किया। शाम का मुख्य आकर्षण प्रोफेसर बंसल का प्रेरणादायक भाषण था। उन्होंने महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन की प्रेरक कहानी साझा की, जिसमें एडिसन की मां की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया गया। इस कहानी ने कैडेट्स को प्रेरित किया, उन्हें यह याद दिलाया कि दृढ़ता, मजबूत चरित्र और माता-पिता के समर्थन से महानता हासिल की जा सकती है। प्रोफेसर बंसल ने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया और कैडेटों से इसे पूरे दिल से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कैंप कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल के संगठनात्मक कौशल और मजबूत चरित्र की सराहना की। प्रोफेसर बंसल ने कैडेटों को कर्नल शांडिल को एक आदर्श के रूप में देखने का आग्रह किया, यह बताते हुए कि वे उनके उदाहरण से मूल्यवान जीवन पाठ सीख सकते हैं। कार्यक्रम का समापन एक उच्च नोट पर हुआ, कैडेट प्रोफेसर बंसल के शब्दों और कर्नल संजय शांडिल के उत्कृष्ट नेतृत्व से प्रेरित और उत्साहित महसूस कर रहे थे। इस ट्रेक के दौरान प्राप्त अनुभव और सबक निस्संदेह कैडेटों पर स्थायी प्रभाव डालेंगे, उन्हें जिम्मेदार और समर्पित नागरिक बनाने में मदद करेंगे।
बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए मॉडल, लगाई प्रदर्शनी महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र धामी व थली में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन…
सोलन: गांधी स्मारक निधि पंजाब-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र हलोग धामी, जिला शिमला व थली, जिला मंडी में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला, सोलन व मंडी के वॉलंटियर्स ने भाग लिया। इस मौके पर प्रोजेक्ट निदेशक अशोक शरण ने कहा कि उन्होंने कहा कि संभावनाएं तलाश कर महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में स्वयं की पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष संजय सिंह एवं सचिव आनंद कुमार प्रदेश में चलाए जा रहे सामाजिक विकास के विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा वॉलंटियर्स पुष्पा शर्मा, कल्पना शर्मा, निशा बाला, देवकला, प्रेमा लक्ष्मी व भावना ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर अच्छा कार्य किया है।
उधर, मंडी की थली व शाकरा पंचायत के बच्चों द्वारा तैयार किए गए साइंस प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन महिला मंडल थली की अध्यक्षा लीलावती व महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र के प्रोजेक्ट निदेशक अशोक शरण ने किया। अशोक शरण ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना तथा विभिन्न वैज्ञानिक कार्यों के प्रति रुझान पैदा करना है। इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल, हिमाचल रोडवेज बस मॉडल, बैलून से चलने वाली गाड़ी, वृक्ष बचाओ मॉडल, विंटर सीजन मॉडल, नेचर मॉडल, पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। लीलावती एवं सुमित्रा देवी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश की सुनीता शर्मा, गिरिराज, हलोग धामी केंद्र की कोऑर्डिनेटर पुष्पा शर्मा भी मौजूद रही।
जाने वाली है छह विधायकों की सदस्यता, सुक्खू सरकार को आभास’, राजीव बिंदल का निशाना….
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वार-पलटवार का सिलसिला लगातार जारी है. जहां एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीजेपी के नौ विधायकों की सदस्यता को खतरे में बता रहे हैं. वहीं, बीजेपी भी सरकार में मुख्य संसदीय सचिवों को असंवैधानिक बताने के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता जाने की बात कह रही है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही छह विधायकों की सदस्यता जाने वाले हैं और सुक्खू सरकार को इसका पहले से ही आभास है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का वह बयान अलोकतांत्रिक है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के नौ विधायकों की सदस्यता जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह बयान हिमाचल प्रदेश को अराजकता और अस्थिरता की ओर बढ़ने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को हाईजैक करने का षड्यंत्र कर रही है.
CPS की नियुक्ति असंवैधानिक- राजीव बिंदल
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के नए विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी. इससे दो प्रश्न पैदा होते हैं. सुक्खू सरकार ने गैर कानूनी तौर पर छह मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किए और वह उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिनकी वह हकदार ही नहीं है. उनके सदस्यता आज नहीं तो कल जानी ही है. राजीव बिंदल ने कहा कि अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को आभास हो चुका है कि उनके छह विधायकों के सदस्यता जाने वाली है. ऐसे में वह गैर कानूनी तरीके से बीजेपी के नौ विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सब करके राज्य में एक ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे अस्थिरता पैदा हो जाएगी।
प्रधानमंत्री के ”देश के नाम संदेश” में कुछ नया नहीं था, भटकाने वाली बातें थी : कांग्रेस
दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद से बाहर “देश के नाम संदेश” दिया और उन्होंने सिर्फ विषय से ध्यान भटकाने वाली बातें कीं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “18वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हो रहा है। इस अवसर पर जैसा कि सामान्य रूप से होता है, लोकसभा चुनाव में जबरदस्त व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करने वाले नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर ‘देश के नाम संदेश’ दिया।”
उन्होंने आरोप लगाया, “अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कुछ भी नया नहीं कहा। हमेशा की तरह उन्होंने विषय से ध्यान भटकाने वाली बातें कहीं। उनकी बातों से ऐसा लगा ही नहीं कि वह सही मायने में जनादेश का अर्थ समझ रहे हैं – वह वाराणसी में भी संदिग्ध एवं संकीर्ण अंतर से जीते हैं। ” रमेश ने कहा कि वह किसी भी तरह के भ्रम में न रहें क्योंकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) उनसे पूरे कार्यकाल का हिसाब लेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से बेनक़ाब हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन, सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता विपक्ष से संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद करती है ना कि ‘नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान’ की। उन्होंने कहा कि देश को एक अच्छे और जिम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है। मोदी ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों से इस सत्र का उपयोग जनहित में करने का आह्वान भी किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक काम करेगी।
जनाधार खो जाने से हताशा में हैं CM सुक्खू’ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का निशाना
शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को मतदान होना है. देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. धीरे-धीरे चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ता हुआ भी नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आड़े हाथों लिया.
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को साजिश के तहत बेवजह टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य की जनता पूरी तरह से नकार चुकी है. ऐसे में वह हताश हो चुके हैं. हताश होने की वजह से ही वह अब इधर-उधर की बातें करना शुरू कर चुके हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. सरकार हर मोर्चे पर विफल है. मौजूदा सरकार ने जनता की चिंता छोड़, सिर्फ अपने मित्रों को ही फायदा देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को नहीं, बल्कि मित्रों को समर्पित है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार निर्दलीय विधायकों को प्रताड़ित करती रही. इसी प्रताड़ना की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अनर्गल बयानबाजी करने की भी आरोप लगाए. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार अपनी जनसभा में साफ झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती. ऐसे में जनता उन्हें तीन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सबक सिखाने वाली है।
आज का राशिफल, 24 जून 2024 : कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लक्ष्मी राजयोग का लाभ, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 24 June 2024: आज का राशिफल 24 जून दिन सोमवार को चंद्रमा और मंगल ग्रह एक दूसरे से चौथे और दसवें भाव में रहेंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसे धन लक्ष्मी योग के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचार करेंगे और मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से कर्क राशि वालों के भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और तुला राशि वालों के प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। वहीं मकर राशि वाले किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,
मेष राशिफल : छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी
मेष राशि वालों के घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है, लेकिन आप उसका स्वागत पूरे मन से करेंगे और परिवार के सभी सदस्य उसके स्वागत में व्यस्त नजर आएंगे। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। यात्रा से आज आपको लाभ होगा। नौकरी पेशा जातकों किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है, इससे बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशिफल : अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे
वृषभ राशि वालों की सोमवार के दिन भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और उसका शुभ फल मिलेगा। व्यापार में आपको संभलकर रहना होगा, तभी फायदा नजर आएगा। लोगों के सामने आप अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आज आपके परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती और पार्टी में कुछ समय बिताएंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।
मिथुन राशिफल : नई चीजों के सीखने के अवसर प्राप्त होंगे
मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार करते हैं उनका दिन आज नई योजनाएं बनाने में बीतेगा, जिससे फायदा होगा। आपके कर्ज में कमी आ सकती है और संतान पक्ष से आज पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को कोई नया विषय सीखने के अवसर प्राप्त होंगे और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।
कर्क राशिफल : भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी
कर्क राशि वालों की सोमवार के दिन भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा, जिससे आपके आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और करियर में तरक्की होगी। भाई-बहनों को कुछ सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। लव लाइफ वाले आज पार्टनर के बारे में घरवालों को बता सकते हैं। माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। शाम का समय अध्यात्म के धार्मिक कार्यों में बीतेगा, जिसमें कुछ धन भी खर्च हो सकता है।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।
सिंह राशिफल : कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी
सिंह राशि वालों को सोमवार के दिन भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और करियर में अपने कौशल अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा कर सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार में विरोधी प्रबल रहेंगे और सूझबूझ से लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। शाम का समय किसी राजनीतिक समारोह में बीतेगा, जिससे आपका मन हल्का रहेगा।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
कन्या राशिफल : खर्चों में कमी आएगी
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। शत्रुता के साथ-साथ आपके विवाद भी समाप्त होंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। खर्चों में कमी आने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी वाहन या टेक से संबंधित चीज का सुख भी मिल रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज दुश्मनी बढ़ सकती है। रिश्तेदार आपके सारे काम पूरे करने के लिए ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाएगी।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।
तुला राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे और जमीन या फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। रिश्तेदारों से कुछ मामलों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए आज मानो धन की वर्षा होगी, इससे आपके धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों के साथ किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं। छात्रों को अब अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करनी होगी, अगर ऐसा नहीं किया गया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल : धन का लेन देन और निवेश करने से बचें
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी से भी धन का लेन देन और निवेश करने से बचें। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे, लेकिन मिल नहीं पाए। बाहर के खान पान नियंत्रण रखें अन्यथा आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको कुछ चिंताएं हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।
धनु राशिफल : सुख और सहयोग मिलेगा
धनु राशि वालों को सोमवार के दिन आत्मविश्वास सातवें शिखर पर होगा और अधूरे कार्य धीरे धीरे पूरे हो जाएंगे। नई योजनाएं आपके व्यवसाय में फलीभूत होगी, जिससे आपको भविष्य में अत्यधिक आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सुख और सहयोग मिलता हुआ दिखेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता की भावना दौड़ेगी। आज आपका दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।
मकर राशिफल : वाद विवाद से दूर रहें
मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका धन फंस सकता है। नौकरी पेशा जातक कामकाज में लापरवाही करने से बचें अन्यथा अधिकारियों द्वारा सख्ती हो सकती है। व्यापारी आज किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है और किसी कारणवश आप बीमार भी पड़ सकते हैं। खराब मौसम आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी, जिससे उन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशिफल : पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कानूनी कामों में फलदायी रहेगा। जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे आज पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानें। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
मीन राशिफल : पुराने कर्जों से राहत मिलेगी।
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कठिनाइयों के बावजूद सफलता मिलेगी और हर क्षेत्र में अपना सौ फीसदी देंगे। परिवार में कोई पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं, जिससे परिवार के बड़े सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा और रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। संतान की ओर से सफलता संबंधी समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अधिक लाभ होगा और पुराने कर्जों से राहत भी मिलेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।