Home » ताजा खबरें » लाहौल के मड्ग्रां नाले में आई बाढ़, शिमला-सोलन में बारिश, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान

लाहौल के मड्ग्रां नाले में आई बाढ़, शिमला-सोलन में बारिश, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान

लाहौल: हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। राज्य के कई भागों में प्री मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह बारिश के बाद एकाएक बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलने के बाद सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें भेजीं। बाढ़ से कई वाहन भी सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इन दिनों बारिश व ग्लेशियरों के पिघलने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ का खतरा बना रहता था। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट
सोलन में मौसम ने करवट बदली है। सोमवार दोपहर के करीब यहां झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में दोपहर 2:00 बजे के करीब बारिश शुरू हुई। इससे मौसम कूल-कूल हो गया। नाहन में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में अंधड़ चलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। 28  जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उधर, बीते दिन गोहर में 62.6, शिलारू 31.2, रामपुर 18.2, मंडी 15.2, रोहड़ू 11.3, सांगला 11.2 और चंबा में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 18.2, कल्पा 10.8, धर्मशाला 22.5, ऊना 25.6, नाहन 24.3, केलांग 8.8, पालमपुर 20.5, सोलन 18.6, मनाली 14.3, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.3, बिलासपुर 24.2, हमीरपुर 25.0, चंबा 19.8, डलहौजी 16.4, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 13.4, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 11.5, रिकांगपिओ 14.9, धौलाकुआं 25.3, बरठीं 24.5, समदो 14.4, कसौली 20.5, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 11.8, सैंज 17.3 और बजौरा में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *