सोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई आयोजित…

सोलन(अशोक वर्धन) : आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की बैठक नई धर्मशाला कंडाघाट में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव मनीष शर्मा, डायरेक्टर जोगेंद्र बैंक जितेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष आत्मा प्रोजेक्ट सुरेंद्र ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सैंज देवेंद्र […]

सनवारा टोल प्लाजा पर हवा में चलाई गोली, आरोपी पर्यटक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरी ख़बर ?

सोलन(अशोक वर्धन) : सोलन शिमला हाईवे सनवारा टोल प्लाजा में एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो राउंड फायर किए गए हैं । […]

गुरूकुल स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन…

सोलन (अशोक वर्धन) : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन शनिवार को कक्षा यू.के.जी के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी विइंग ने ग्रेजुएशन दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रिंसिपल लखविंदर अरोड़ा ने दीप जलाकर की। प्री. प्राइमरी सेक्शन की ओर […]

माता चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण के लिए कार्य पत्र प्रदान…

शिमला : ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे के विकास के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड हिमाचल प्रदेश के निदेशक अजय शर्मा ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमिताभ शर्मा को […]

हिमाचल में ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ के तहत घर बैठे मिलेगी ऑनलाइन पूजा की सुविधा…

शिमला: विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान देव भूमि के रूप में है. हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया. इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी. […]

हिमाचल में डीजल बसों की जगह लेंगी अब ई-बसें, 1500 बसों को रिप्लेस करने की है तैयारी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए लगातार कोशिश जारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हरित ऊर्जा राज्य की तरफ बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मूल […]

आउटसोर्स कर्मचारियों पर चर्चा पहले नहीं करवाने पर विपक्ष ने की नारेबाजी…

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा सदन में विपक्ष ने शनिवार को भोजनावकाश के बाद सदन में नारेबाजी और हंगामा किया। विपक्ष व्यवस्था का प्रश्न उठाकर इस बात पर अड़ा रहा कि नियम 130 में सरकारी नौकरियां नहीं दे पाने और आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर चर्चा पहले करवाई जाए। सरकार ने इससे पहले अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड […]

27 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मण्डल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 27 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 08.30 बजे से […]

भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ तपोवन विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा के धर्मशाला स्थित तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शनिवार को भी विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार की गारंटी को लेकर विधानसभा परिसर में खूब हल्ला बोला।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सत्ता के आने के बाद […]

हिमाचल में फिर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का होगा अब तबादला…

मंडी : चुनाव आयोग ने 30 जून, 2024 को एक जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का शीघ्र स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग के इस निर्देश से पांच जिलों मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, ऊना के उपायुक्तों, हमीरपुर, […]