Home » Uncategorized » हिमाचल में ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ के तहत घर बैठे मिलेगी ऑनलाइन पूजा की सुविधा…

हिमाचल में ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ के तहत घर बैठे मिलेगी ऑनलाइन पूजा की सुविधा…

शिमला: विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान देव भूमि के रूप में है. हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया. इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी. कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा मंदिर और माता ज्वालामुखी मंदिर में वेबसाइट http://kangratemples.hp.gov.in  के माध्यम से वर्चुअल पूजा की सुविधा दी जा रही है. इस वेबसाइट के जरिए श्रद्धालु किसी भी स्थान से ऑनलाइन पूजा और मंदिरों के लिए दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रणाली से मां के भक्तों के लिए दान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है. दान की गई राशि की ऑनलाइन रसीद की सुविधा मिलेगी. इस वेबसाइट पर विशेष अवसरों के लिए ई-पूजा बुकिंग, सराय बुकिंग, ऑनलाइन प्रसाद प्राप्त करने, ऑनलाइन दान करने के साथ-साथ मूर्तियों और पुस्तकों सहित धार्मिक वस्तुओं की खरीद की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है.

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार- CM सुक्खू 

जिला कांगड़ा प्रशासन ने भक्तों के घर-द्वार तक इन वस्तुओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारतीय डाक विभाग के साथ समन्वय किया है. डाक विभाग ऑनलाइन ऑर्डर की गई इन धार्मिक वस्तुओं को श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाएगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट का साल 2024 का कैलेंडर भी जारी किया.

पुस्तक से प्रसाद तक सब पहुंचेगा आपके घर तक

‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ होने के बाद अब आप घर बैठे ऑनलाइन कोई भी धार्मिक किताब मंगवा सकते है. यहीं नहीं इसके साथ कोई मूर्ति या प्रसाद भी ऑनलाइन मंगवाया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]