CM के चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर पहुंच गए बेसहारा पशु…प्रशासन के फूले हाथ-पांव

हमीरपुर : प्रदेश में बेसहारा पशुओं का मामला कितना ज्यादा गंभीर है, आज इसका अंदाजा हमीरपुर के आला अधिकारियों को लग गया होगा। मामला हमीरपुर के भोरंज का है। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। भोरंज के कजयाण हेलिपैड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होनी थी, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री […]

मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया सोलन के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

सोलन : राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज ज़िला सोलन के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यथासम्भव प्रयास किए जाएंगे। जगत सिंह […]

IAS अधिकारी पर भ्रष्टाचार के फर्जी पत्र वायरल मामले में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में…

शिमला : प्रदेश के एक आईएएस (IAS) अधिकारी हरिकृष्ण मीणा के नाम सोशल मीडिया (social media) पर भ्रष्टाचार को लेकर जारी हुए फर्जी पत्र मामले पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच में जुटी शिमला पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। चम्बा जिला के भरमौर से उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपी […]

बेटियों के जन्मोत्सव पर गाए बधाई गीत, दिए उपहार, दीद घलूत पंचायत में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव…

नारग : बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दीद घलूत में बेटी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस उत्सव का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर डुडर गांव निवासी सरवेश व कविता के घर जन्मी दिव्यांशी और भड़ूत गांव के अरुण व वंदना की नवजात बेटी […]

Himachal Monsoon Session:18 से 25 सितंबर तक होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम ने राज्यपाल से की मुलाकात

शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र (HP Assembly Monsoon Session) 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाला यह सत्र 25 सितंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder […]

सोलन के वैज्ञानिक डॉक्टर कोहली को मिला पैराग्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान…

सोलन : सोलन के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन कोहली। डॉ. कोहली को हाल ही में पैराग्वे गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट इन द ग्रेड ऑफ कोमैंदादोर से सम्मानित किया। यह विशिष्ट सम्मान, पैराग्वे गणराज्य के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया। ये सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, उन व्यक्तियों को दिया […]

त्रासदी के दौर में अपने क्षतिग्रस्त घर को ही भूल गए पीएम : प्रतिभा सिंह

मंडी : हिमाचल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े भाषण देकर व्यंजनों की तारीफ के साथ यह कहते हुए नहीं थकते हैं कि हिमाचल प्रदेश उनका दूसरा घर है। आज यह घर भारी आपदा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त है तो प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। यह जुबानी प्रहार मंडी लोकसभा […]

सर्च ऑपरेशन को उम्मीद से देख रहा नितेश, अब नहीं तो अब मिल जाएगी पत्नी, बेटी व बहन

मंडी : इधर पत्नी, बेटी और बहन का कोई पता नहीं और उधर मां का पैर भी डॉक्टरों ने काट दिया। आपदा ने नितेश के हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। पंडोह के साथ लगते सांबल गांव का 22 वर्षीय नितेश यह समझ नहीं पा रहा है कि अस्पताल में जाकर मां […]

इमारती लकड़ी तस्करी पर रोक के दृष्टिगत वन व पुलिस सीमा चौकियां होंगी एकीकृत : CM

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश से लकड़ियों की तस्करी से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वन विभाग की चौकियों को पुलिस सीमा चौकियों के साथ एकीकृत करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां वन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इमारती लकड़ी की तस्करी […]

सोलन : HRTC बस ने कुचला 13 वर्षीय मासूम, चालक के खिलाफ FIR

सोलन : जनपद के कंडाघाट से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां HRTC बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार HRTC बस (HP 10A-9669) कंडाघाट की तरफ से सोलन जा रही थी और 13 वर्षीय विपिन भी मुर्दघाट से आगे सोलन की तरफ दुकान पर नमकीन लेने जा रहा था। इसी […]