Home » ताजा खबरें » बेटियों के जन्मोत्सव पर गाए बधाई गीत, दिए उपहार, दीद घलूत पंचायत में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव…

बेटियों के जन्मोत्सव पर गाए बधाई गीत, दिए उपहार, दीद घलूत पंचायत में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव…

नारग : बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दीद घलूत में बेटी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस उत्सव का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर डुडर गांव निवासी सरवेश व कविता के घर जन्मी दिव्यांशी और भड़ूत गांव के अरुण व वंदना की नवजात बेटी वैष्णवी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गाकर दोनों बेटियों के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और मिठाइयां बांटी। साथ ही दोनों बेटियों को उपहार भी प्रदान किए गए। पंचायत सचिव भीमदत्त शर्मा ने समाज में बेटियों के अहम योगदान का उल्लेख करते हुए उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि बेटा-बेटी में भेदभाव न करें और बेटियों को भी बेटों की तरह खूब पढ़ाएं-लिखाएं, ताकि वह आपका नाम रोशन कर सके। महिला मंडल प्रधान सुमन शर्मा ने भी बेटियों को उचित अवसर देने की अपील की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना शर्मा, गीता शर्मा, पूनम शर्मा, उर्वशी, सरला शर्मा सहित पंचायत की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *