Home » Uncategorized » Create poster लाहुल-स्पीति में कड़ाके की ठंड का कहर: सड़क पर जमे पानी से नाले में गिरी पिकअप, कटराई के दंपत्ति की मौत

Create poster लाहुल-स्पीति में कड़ाके की ठंड का कहर: सड़क पर जमे पानी से नाले में गिरी पिकअप, कटराई के दंपत्ति की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में कड़ाके की ठंड और सड़क पर जमे पानी (ब्लैक आइस) के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। तांदी-प्यूकर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप वाहन (HP 42-3830) सड़क पर जमे पानी के कारण अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। यह वाहन गोजंग गांव से तांदी की ओर जा रहा था और इसमें कुल तीन लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में कुल्लू जिले के कटराई निवासी पति-पत्नी, अजय (पुत्र दीवान चंद) और उनकी पत्नी अंजली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं, वाहन में सवार तीसरा युवक, जिसकी पहचान लापसंग (केलंग) निवासी अक्षय पुत्र जवाहर लाल के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलंग पहुंचाया। अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सुषमा स्वांगला ने पुष्टि की है कि घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि लाहुल घाटी में पारा लुढ़कने से पिछले तीन दिनों से सड़कों पर पानी जमने और ब्लैक आइस के कारण वाहनों के फिसलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *