Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का विमोचन, युवाओं से की पढ़ने की अपील…

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का विमोचन, युवाओं से की पढ़ने की अपील…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मौजूदगी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का विधिवत विमोचन किया। इस गरिमामय अवसर पर हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुस्तक के संदर्भ में अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके शुरुआती पन्नों में ही प्रेम, विरह, संघर्ष और धैर्य से गुजरती सोनिया गांधी की जीवन-यात्रा का बेहद प्रभावशाली उल्लेख मिलता है, और यह जानना काफी दिलचस्प है कि उन्होंने अपने जीवन में आए तमाम बदलावों और कठिन परिस्थितियों के बीच स्वयं को किस प्रकार गढ़ा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले किसी व्यक्तित्व के निजी अनुभवों और भावनात्मक पक्ष को जानने का अवसर बहुत कम ही मिल पाता है, और इसी लिहाज से यह पुस्तक और भी खास हो जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे इस पुस्तक को जरूर पढ़ें, क्योंकि इससे रिश्तों की अहमियत समझने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की महत्वपूर्ण सीख मिलती है, और जैसे-जैसे पाठक इसे पढ़ते जाएंगे, सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पड़ावों तथा उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं को जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *