Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी के पनू नाला के समीप हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु तथा एक व्यक्ति के घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *