Home » Uncategorized » हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: 5 HPAS अधिकारियों के तबादले, भूपेंद्र कुमार बने HPSIDC के नए MD

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: 5 HPAS अधिकारियों के तबादले, भूपेंद्र कुमार बने HPSIDC के नए MD

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एचपीएएस (HPAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेशों के अनुसार, 2009 बैच के एचपीएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। यह पद आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को एचपीजीआईसी का एमडी बनाए जाने के बाद से खाली चल रहा था। इसके अलावा, कृष्ण कुमार शर्मा को मंडी जिले के सरकाघाट का नया एसडीएम (SDM) तैनात किया गया है, जबकि वहां तैनात राजिंदर कुमार गौतम को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वहीं, नौणी विश्वविद्यालय में हालिया विवाद के बीच प्रशासनिक बदलाव करते हुए रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य को पद से हटाकर कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है और सोलन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार को नौणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तथा मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *