Home » Uncategorized » चंबा के पांगी में दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन स्नो कॉक’: वन रक्षक ने कैमरे में कैद किया विश्व के सबसे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों का यह परिंदा

चंबा के पांगी में दिखा दुर्लभ ‘हिमालयन स्नो कॉक’: वन रक्षक ने कैमरे में कैद किया विश्व के सबसे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों का यह परिंदा

लाइव हिमाचल/चंबा: चंबा जिले के जनजातीय उपमंडल पांगी की दुर्गम और बर्फीली वादियों से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है, जहाँ किलाड़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अत्यधिक ऊंचाई वाले बगोटू क्षेत्र में दुर्लभ परिंदे ‘हिमालयन स्नो कॉक’ की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन रक्षक तेज सिंह द्वारा नियमित गश्त के दौरान कैमरे में कैद किया गया यह पक्षी तीतर कुल का सबसे बड़ा और भारी जीव है, जो आमतौर पर तीन हजार से साढ़े पांच हजार मीटर की अत्यधिक ऊंचाई पर बर्फीली चट्टानों के बीच रहता है। चंबा जिले के पर्वतीय भूगोल में इस दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी का यह पहला ठोस और दस्तावेजी प्रमाण मिलने से वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]