Home » Uncategorized » हिमाचल की वादियों में पंजाबी फिल्म ‘सैंताली’ का पोस्टर विमोचन…

हिमाचल की वादियों में पंजाबी फिल्म ‘सैंताली’ का पोस्टर विमोचन…

सोलन :  वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दभरी कहानी पर आधारित पंजाबी फीचर फिल्म ‘सैंताली’ का पोस्टर सोलन के होटल बड़ोग हाइट्स में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 की प्री-असिस्टेंट गवर्नर मीट के दौरान जारी किया गया। यह कार्यक्रम सत्र 2027-28 के गवर्नर एस.एस. वशिष्ठ की ओर से आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित सिंगला ने की। फिल्म ‘सैंताली’ में विभाजन के दौरान आम परिवारों के दर्द, बिछड़े रिश्तों और संघर्षों को दर्शाया गया है। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन विजय सुथार ने किया है, जबकि निर्माता रवि चमडिया और आशीष चमडिया हैं।
निर्माता आशीष चमडिया के अनुसार फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी है और इसे नवंबर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में सीमा कौशल, सिमरजीत कौर, योगेश छाबड़ा, फतेह सियान, करण मान और बलराज सिद्धू सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
पोस्टर विमोचन के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए रोटरी पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि विभाजन पर आधारित ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को इतिहास और उस दौर की मानवीय संवेदनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]