Home » Uncategorized » परवाणू में विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ का अधिवेशन: ओपीएस, 8,000 रिक्त पदों और आउटसोर्स नीति पर बनी रणनीति

परवाणू में विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ का अधिवेशन: ओपीएस, 8,000 रिक्त पदों और आउटसोर्स नीति पर बनी रणनीति

लाइव हिमाचल/परवाणू: हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की परवाणू इकाई का वार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री चमन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव नेक राम ठाकुर, सोलन जिला अध्यक्ष अमृत ठाकुर, जिला सचिव देवेन्द्र संधू, जिला उपाध्यक्ष विजय गर्ग व मुकेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान विभाग के शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार, सुरक्षा उपकरणों की कमी और 8,000 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने विद्युत बोर्ड में कार्यरत 9,000 कर्मचारियों को तुरंत पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और नॉन-आईटीआई कर्मचारियों की लंबित रिव्यू डीपीसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की पुरजोर पैरवी की। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी नेक राम ठाकुर और चमन लाल शर्मा की देखरेख में गठित परवाणू इकाई की नई कार्यकारिणी में सतपाल को अध्यक्ष, योगेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय, हरि प्रकाश, रोहन व मुकेश को उपाध्यक्ष, आशीष को सचिव, अशोक, साहिल व अभिषेक को सह-सचिव, भूपेंद्र को संगठन सचिव, संदीप को सह-संगठन सचिव, राहुल को कोषाध्यक्ष, राजकुमार धर्माणी को मुख्य सलाहकार, टेक चंद को सलाहकार तथा दिव्य मोहन अत्री को प्रेस सचिव चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों, सुरक्षा और सेवा अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *