लाइव हिमाचल/पांवटा साहिब: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के यमुना पुल से रविवार रात एक 54 वर्षीय व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोविंद घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें व्यक्ति कुछ देर पुल पर खड़ा होकर पानी की गहराई देखने के बाद अचानक नदी में कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय नितिन गुप्ता के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय पर से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम यमुना की तेज लहरों में सर्च ऑपरेशन चलाकर उनकी तलाश में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।




