लाइव हिमाचल/कसौली( हेमेंद्र कंवर) : शिमला लोकसभा सांसद रविवार को कसौली प्रवास पर रहे इस दौरान ग्राम पंचायत जाबली कार्यालय में उपस्थित जन समूह से विकासात्मक कार्यों पर चर्चा तथा जन समूह को संबोधित किया। सांसद के साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल भी साथ पहुंचने पर पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर व पंचायत सदस्यों ने मुख्य अतिथि व साथ आए गणमान्य लोगों व स्थानीय लोगों का स्वागत किया। पंचायत प्रधान ने जाबली की विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा जिसमें फोरलेन से संबंधित हाईवे पर सही ड्रेनेज सिस्टम,जाबली थड़ी संपर्क मार्ग के लिए हाईवे से स्लिप रोड ,जाबली रेलवे स्टेशन बहाली की मांग ,राजडी मोड़ से कोस्मों तक हाईवे पर लाईटें, व जाबली स्कूल के बच्चों के लिए सड़क पार करने के लिए सही व्यवस्था करना। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने जाबली व कोटी पंचायत के बन रही कौशल्या उठाऊ पेयजल योजना शुरू न होने पर ज्ञापन सौंपा।सांसद ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है लोगों को झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं महिलाओं को 1500 रूपयों का झांसा दिया गया। दूध , गोबर, और बिजली सब्सिडी पर गुमराह किया गया।
पानी जो हमारी सरकार में मुक्त मिलता था आज उसका भी बिल आता है और प्रतिदिन नए नए टैक्स जनता पर थोपे जा रहे जनता अब परेशान हो गई है अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल , जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रधान नीलम ठाकुर,उप प्रधान ललित अत्रि, पंकज मनकोटिया, मदन मोहन मेहता, लक्ष्मीदत्त अत्रि,रूबीन कुमार, सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




