Home » Uncategorized » राष्ट्रीय मंच पर गूँजी सेंट ल्यूक्‍स स्कूल, सोलन की शिक्षिका की कविता

राष्ट्रीय मंच पर गूँजी सेंट ल्यूक्‍स स्कूल, सोलन की शिक्षिका की कविता

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: सेंट ल्यूक्‍स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है कि विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मंजू शर्मा की कविता का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली द्वारा हिंदी माह–2026 के अंतर्गत आयोजित ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ के लिए किया गया। ‘डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिंदी एवं साहित्य’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत 25 एवं 26 सितंबर 2026 को NCERT, नई दिल्ली में शिक्षक कवि-सम्मेलन आयोजित किया गया। देशभर से चयनित शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर अपनी मौलिक रचनाओं का काव्य-पाठ करने का अवसर मिला। हिमाचल प्रदेश से केवल दो शिक्षक-कवियों की कविताओं का चयन इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए किया गया, जिनमें सेंट ल्यूक्‍स स्कूल, सोलन की शिक्षिका मंजू शर्मा भी शामिल रहीं।निर्णायक मंडल द्वारा उनकी कविता का चयन तथा उसे राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलना न केवल श्रीमती मंजू शर्मा के लिए, बल्कि सेंट ल्यूक्‍स स्कूल और पूरे सोलन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। नई दिल्ली स्थित चाचा नेहरू भवन, NCERT परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में मंजू शर्मा ने अपनी चयनित कविता का काव्य-पाठ किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों में भी हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने मंजू शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हिंदी भाषा, साहित्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मंजू शर्मा की यह उपलब्धि सेंट ल्यूक्‍स स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे सोलन तथा हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *