Home » Uncategorized » बस में सीट के नीचे छिपा रखा था चिट्टा: शिमला पुलिस की विशेष टीम ने शोघी में धरा हमीरपुर का 29 वर्षीय युवक

बस में सीट के नीचे छिपा रखा था चिट्टा: शिमला पुलिस की विशेष टीम ने शोघी में धरा हमीरपुर का 29 वर्षीय युवक

लाइव हिमाचल ब्यूरो, शिमला: शिमला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत ‘विशेष सैल’ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शोघी के समीप गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक बस को रोककर जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली, तो बस की सीट के नीचे से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। यह नशीला पदार्थ एक पारदर्शी पाउच और काली पॉलिथीन की गांठ में छिपाकर रखा गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमीरपुर जिले के निवासी 29 वर्षीय आरोपी सुनील कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना बालूगंज (पश्चिम) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है और इस बात की गहनता से जांच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *