Home » Uncategorized » राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले- “4 सालों में जनता को ठगा, आगामी चुनाव में सीएम भी नहीं बचा पाएंगे अपनी सीट…

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले- “4 सालों में जनता को ठगा, आगामी चुनाव में सीएम भी नहीं बचा पाएंगे अपनी सीट…

लाइव हिमाचल/सिरमौर: जिला सिरमौर के प्रवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा मंडल की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय दी गई 10 गारंटियों में से एक भी गारंटी चार साल बीत जाने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। महिलाओं को ₹1500 सम्मान राशि, युवाओं को रोजगार और मुफ्त बिजली-पानी जैसे वादे महज चुनावी छलावा साबित हुए हैं। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। डॉ. सिकंदर कुमार ने दावा किया कि हिमाचल की जनता अब इस कुशासन से तंग आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। इससे पहले, उन्होंने भाजपा मंडल की बैठक में शिरकत कर आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुटने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *