Home » Uncategorized » एक मंत्री का अपहरण, दूसरे पर फायरिंग- पाकिस्तान में कोहराम, दिनदहाड़े मंत्री का अपहरण, दावा- AK-47 के साथ आए नकाबपोश उठा ले गए

एक मंत्री का अपहरण, दूसरे पर फायरिंग- पाकिस्तान में कोहराम, दिनदहाड़े मंत्री का अपहरण, दावा- AK-47 के साथ आए नकाबपोश उठा ले गए

नेशनल डेस्क: आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी बनाने वाले पाकिस्तान में आज आतंक का ही बोलबाला है, और इसका सबसे बड़ा सबूत दिन-दहाड़े बीच सड़क पर एक मंत्री का अपहरण कर लिया जाना है। इस्लामाबाद मार्च को लेकर बढ़ते भारी तनाव के बीच, इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि खैबर पख्तूनख्वा में उनकी सरकार के श्रम मंत्री फजल शकूर खान को किडनैप कर लिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री शकील खान की गाड़ी पर खुलेआम फायरिंग की गई है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में PTI 27 सितंबर को इस्लामाबाद में एक विशाल मार्च निकालने वाली है, जिसे दबाने के लिए सरकार और सेना एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। ऐसे में PTI का सीधा दावा है कि पाकिस्तानी हुकूमत खुद अपने इशारों पर विपक्षी मंत्रियों को निशाना बनवा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेशावर मोटरवे टोल प्लाजा के पास AK-47 लिए नकाबपोश बदमाशों ने मुख्य हाईवे को ब्लॉक कर मंत्री फजल शकूर की गाड़ी को घेरा, उनके टायरों पर गोलियां बरसाईं और फिर उन्हें बंदूक की नोक पर घसीटकर अपने साथ ले गए। इसके बावजूद, PTI ने साफ कर दिया है कि वह झुकने वाली नहीं है; मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने साफ लफ्जों में कहा है कि इमरान खान की बहनों की गिरफ्तारी और मंत्रियों पर हमलों जैसे हथकंडों से उनका आंदोलन कमजोर नहीं, बल्कि और ज्यादा मजबूत होगा और 27 सितंबर का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पूरी ताकत के साथ होकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]