सोलन: सोलन में पंजाबी महासभा द्वारा 24 सितंबर को विशाल चौथी साईं संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोलन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पंजाबी महासभा के चेयरमैन मनोज साहनी और अध्यक्ष जतिन सैनी ने बताया कि संस्था वर्ष 2015 से सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और पौधारोपण में सक्रिय योगदान दे रही है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पंजाब से विशेष रूप से मंगाया गया साईं बाबा का भव्य दरबार और आकर्षक लाइटिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इस संध्या में दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक पुनीत खुराना और विशाल ठाकुर अपनी सुमधुर आवाज में साईं भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।



