Home » Uncategorized » हिमाचल में कनेक्टिविटी को मिले पंख: मात्र 30 मिनट में भुंतर से संजौली, हवाई टैक्सी सेवा से सुगम हुई दुर्गम राहें

हिमाचल में कनेक्टिविटी को मिले पंख: मात्र 30 मिनट में भुंतर से संजौली, हवाई टैक्सी सेवा से सुगम हुई दुर्गम राहें

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है, जिसके ज़रिये विभिन्न खूबसूरत पर्यटन स्थलों की हवाई यात्रा मिनटों में पूरी की जा सकती है। इसके तहत चंडीगढ़ से कुल्लू (भुंतर) के बीच उड़ानें संचालित हो रही हैं, जहाँ से यात्री मंडी के कांगणीधार होकर सफर कर सकते हैं और भुंतर से चंडीगढ़ का किराया जीएसटी सहित 5,775 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा भुंतर से शिमला (संजौली) के बीच भी नियमित हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है, जो हर मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे उड़ान भरकर मात्र 30 मिनट में संजौली पहुंचाती है, जिसका किराया 4,200 रुपये है। साथ ही शिमला के संजौली से किन्नौर के रिकांगपिओ के लिए भी उड़ानें चल रही हैं, जिसका किराया 5,250 रुपये रखा गया है। ज़्यादातर मार्गों पर यात्रा का समय 30 से 35 मिनट का है, जिससे सड़क मार्ग के घंटों लंबे सफर से निजात मिलती है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने बताया कि यह सेवा पर्यटकों के साथ-साथ आपातकालीन व स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों के लिए बेहद उपयोगी है और यात्रियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]